Home » राजस्थान » ट्रायल के बहाने 8 लाख की कार लेकर भागा युवक:15 किलोमीटर दूर पेट्रोल भरवाया, फिर बिना रुपए देकर भागा

ट्रायल के बहाने 8 लाख की कार लेकर भागा युवक:15 किलोमीटर दूर पेट्रोल भरवाया, फिर बिना रुपए देकर भागा

सीकर में ट्रायल के बहाने युवक कार बाजार से गाड़ी लेकर भाग गया। युवक ने कार बाजार से 15 किलोमीटर दूर पेट्रोल भरवाया। पेट्रोल पंप पर भी रुपए नहीं दिए।

कार बाजार संचालक ने गोकुलपुरा पुलिस थाने में शिकायत दी है। गाड़ी की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपए है।

आरोपी ने 15 किलोमीटर दूर पेट्रोल डलवाया वहां भी बिना रूपए दिए आरोपी फरार हो गया।
आरोपी ने 15 किलोमीटर दूर पेट्रोल डलवाया वहां भी बिना रूपए दिए आरोपी फरार हो गया।

कार बाजार से गाड़ी लेकर भागा गोकुलपुरा थाना SHO प्रीति बेनीवाल ने बताया- इस संबंध में जयपुर रोड स्थित मॉर्डन कार बाजार के संचालक अल्ताफ ने शिकायत दी है कि बुधवार सुबह एक युवक कार बाजार पर आया था। वह ट्रायल के बहाने कार लेकर भाग गया।

सीसीटीवी फुटेज से रूट ट्रेस कर रही पुलिस SHO ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर जयपुर रोड से करीब 15 किलोमीटर दूर सालासर रोड पर पेवा गांव के पास पेट्रोप पंप पर नजर आया। अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक के रूट को ट्रेस किया जा रहा है।

बता दें कि सीकर के जयपुर रोड पर करीब एक दर्जन कार बाजार संचालित है। ऐसे में पुलिस ने अपील की है कि किसी को भी गाड़ी ट्रायल देने के पहले उनकी पूरी जानकारी ले। गाड़ियों में जीपीएस भी लगाए रखें। जिससे कि दोबारा ऐसी कोई वारदात नहीं हो।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किए तीन बड़े जल समझौते से बुझेगी आधे राजस्थान की प्यास:केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह

जल जीवन मिशन से बदली गांवों की तस्वीर,8 साल में 64 लाख घरों तक पहुंचा पानी अटलजी का पूरा जीवन