Home » राजस्थान » पाली में युवक को किडनेप कर बंधक बनाया:खाली-स्टाम्प पर साइन कराने आरोप, मां को छोड़ने गया था

पाली में युवक को किडनेप कर बंधक बनाया:खाली-स्टाम्प पर साइन कराने आरोप, मां को छोड़ने गया था

पाली जिले में युवक के किडनैप और बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है।

पीड़ित युवक ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसे करीब 5 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया और जबरन दस्तावेजों पर साइन कराए गए। रानी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रानी थाना क्षेत्र से जुड़ा मामला

पुलिस के अनुसार यह मामला रानी थाना क्षेत्र का है। नाडोल गांव निवासी 27 साल के प्रवीण पुत्र चमनाराम प्रजापति ने थाने में रिपोर्ट दी है।

मां को छोड़कर लौटते समय रोकी कार

रिपोर्ट में प्रवीण ने बताया कि 15 जनवरी को वह अपने दोस्त की स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर अपनी मां को छोड़ने रानी गया था।

वापस लौटते समय बिजोवा पुलिया और नदी के बीच सड़क पर एक कार खड़ी मिली, जिस कारण उसने अपनी गाड़ी रोकी।

कार से उतरे लोगों ने किया किडनैप

गाड़ी रुकते ही कार से गणपत, मांगीलाल सहित कुछ अन्य लोग उतरे। आरोप है कि इन लोगों ने जबरदस्ती प्रवीण का किडनैप किया और उसे खीमले ले गए।

5 घंटे बंधक बनाकर रखे जाने का आरोप

पीड़ित युवक ने बताया कि उसे करीब 5 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान उसके साथ जबरदस्ती की गई और उसे बाहर जाने नहीं दिया गया।

खाली स्टाम्प पर साइन कराने का दावा

रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपियों का उसके भाई के साथ किसी लेन देन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने प्रवीण से कुछ खाली स्टाम्प पेपर पर जबरन साइन करवा लिए।

बाद में छोड़ा, पुलिस जांच में जुटी

दस्तावेजों पर साइन कराने के बाद आरोपियों ने उसे छोड़ दिया। पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किए तीन बड़े जल समझौते से बुझेगी आधे राजस्थान की प्यास:केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह

जल जीवन मिशन से बदली गांवों की तस्वीर,8 साल में 64 लाख घरों तक पहुंचा पानी अटलजी का पूरा जीवन