Home » राजस्थान » पाली में पड़ोसी ने 10-साल की मासूम से छेड़छाड़ की:पति बीमार था तो बच्चियों को पड़ोस में छोड़ गई थी मां; मकान मालिक ने हिम्मत दी

पाली में पड़ोसी ने 10-साल की मासूम से छेड़छाड़ की:पति बीमार था तो बच्चियों को पड़ोस में छोड़ गई थी मां; मकान मालिक ने हिम्मत दी

पाली में 10 साल की नाबालिग के साथ पड़ोस में रहने वाले 47 साल व्यक्ति ने छेड़छाड़ की। मामला दर्ज होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच शुरू की है।

पीड़िता की मां ने थाने में रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि वह पाली में किराए के मकान में रहती है। जून 2025 में उसे पति की तबीयत खराब होने पर उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाना पड़ा।

ऐसे में अपनी 4 और 10 साल की बेटियों को पड़ोस में रहने वाले परिवार के पास विश्वास के चलते छोड़ गई थी।

मकान मालिक ने दी हिम्मत

रिपोर्ट में आरोप लगाया कि 47 साल के पड़ोसी ने मौका देख उसकी 10 साल की मासूम बेटी से छेड़छाड़ की। दूसरे दिन घर आने पर उसकी बेटी ने रोते हुए सारी बात बताई। बदनामी के डर से उसने किसी को कुछ नहीं बताया और 19 अक्टूबर 2025 को मकान खाली कर दूसरी जगह किराए पर रहने चले गए।

जहां बातों ही बातों में उसने मकान मालिक महिला को अपनी नाबालिग बेटी के साथ पड़ोसी द्वारा की गई गंदी हरकत के कारण मकान खाली करने की बात बताई। इस पर उन्होंने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही। इस पर हिम्मत कर उनके साथ थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास