Home » राजस्थान » भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा 30 जनवरी को करेंगे पदभार ग्रहण

भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा 30 जनवरी को करेंगे पदभार ग्रहण

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 को विधिवत रूप से अपने पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय, जयपुर में पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगणों की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजकुमार बिवाल ने बताया कि पदभार ग्रहण समारोह में प्रदेश के सभी जिलों से युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं की टीम उपस्थित रहेगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किए तीन बड़े जल समझौते से बुझेगी आधे राजस्थान की प्यास:केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह

जल जीवन मिशन से बदली गांवों की तस्वीर,8 साल में 64 लाख घरों तक पहुंचा पानी अटलजी का पूरा जीवन