Home » राजस्थान » जेडीए ने तीन बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी को किया पूर्णतः ध्वस्त

जेडीए ने तीन बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी को किया पूर्णतः ध्वस्त

जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-13 में निजी खातेदारी करीब 03 बीघा कृषि भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी को पूर्णतः ध्वस्त किया गया।

उप महानिरीक्षक पुलिस, राहुल कोटोकी ने बताया जोन-13 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम सिंघवाना़, जिला जयपुर में करीब 03 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर बनाई गई सीमेन्ट के ब्लॉक की सडकें व अन्य अवैध निर्माण कर फार्म हाउस योजना हेतु नवीन अवैध कॉलोनी बसायी जाने की सूचना प्राप्त होने पर जोन-13 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।

उक्त कार्यवाही मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन शिल्पा चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-प्रथम, प्रवर्तन अधिकारी जोन-13 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय