Poola Jada
Home » राजस्थान » टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे जयपुर:माही को देखने एयरपोर्ट पर उमड़ी फैंस की भीड़, रामबाग होटल के लिए हुए रवाना

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे जयपुर:माही को देखने एयरपोर्ट पर उमड़ी फैंस की भीड़, रामबाग होटल के लिए हुए रवाना

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार को जयपुर पहुंचे। धोनी दिल्ली से विशेष विमान के जरिए जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस भी पहुंच गए।

हालांकि धोनी के लिए जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। धोनी के पहुंचते ही एयरपोर्ट परिसर में मौजूद फैंस की नजरें उन पर टिक गई। हालांकि सुरक्षा कारणों से ज्यादा देर रुकने के बजाय धोनी सीधे एयरपोर्ट से होटल रामबाग के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जयपुर आए हैं।

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी का नाम भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार है। यही कारण ही की राजधानी जयपुर में भी बड़ी संख्या में उनके फैंस मौजूद हैं जो उनकी एक झलक के लिए बेताब है। ऐसे में धोनी की सुरक्षा को लेकर होटल प्रबन्धन भी काफी अलर्ट मोड पर है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय