Home » राजस्थान » जयपुर में 14 साल की लड़की से रेप:5 महीने की प्रेग्नेंट हुई तो किडनैप कर ले गया पड़ोसी, आरोपी को झारखंड से पकड़ा

जयपुर में 14 साल की लड़की से रेप:5 महीने की प्रेग्नेंट हुई तो किडनैप कर ले गया पड़ोसी, आरोपी को झारखंड से पकड़ा

जयपुर में 14 साल की लड़की का किडनैप कर रेप करने का मामला सामने आया है। नाबालिग के 5 महीने की प्रेग्नेंट होने का पता चला तो आरोपी पड़ोसी उसका किडनैप कर लिया। इसके बाद मामले में जयपुर वेस्ट पुलिस ने 5 दिन बाद सफलता हासिल करते हुए नाबालिग को झारखंड से दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, जयपुर वेस्ट इलाके में रहने वाली नाबालिग लड़की के परिजनों ने सप्ताहभर पहले रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया कि उनकी 14 साल की बेटी किसी काम से घर से निकली थी, जिसके बाद रहस्यमीय तरीके से लापता हो गई।

पुलिस ने पांच दिन बाद नाबालिग को झारखंड से ढूंढ निकाला

परिजनों की शिकायत पर पुलिस की ओर से तुरंत किडनैपिंग का मामला दर्ज कर नाबालिग लड़की की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने 5 दिन की मशक्कत के बाद झारखंड से नाबालिग को ढूंढ निकाला। पुलिस को नाबालिग पीड़िता का मेडिकल करवाने पर 5 महीने की प्रेग्नेंट होने का पता चला।

डरा-धमकाकर पड़ोसी करता था रेप नाबालिग पीड़िता के बयान दर्ज करने पर पता चला कि आरोपी पड़ोसी उसके साथ पिछले काफी समय से रेप कर रहा था। बहला-फुसलाकर आरोपी पड़ोसी ने उसको मिलने के लिए बुलाया, फिर रेप किया। उसके बाद डरा-धमकाकर लगातार नाबालिग के साथ देहशोषण करता रहा।

प्रेग्नेंट होने का पता चलने पर आरोपी ने किया किडनैप

जब आरोपी को नाबालिग के प्रेग्नेंट होने का पता चला तो आरोपी पड़ोसी बहला-फुसलाकर नाबालिग को बुलाकर किडनैप कर ले गया। पुलिस की ओर से पोक्सो एक्ट और रेप के मामले में आरोपी पड़ोसी को गुरुवार रात झारखंड अरेस्ट कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुट गई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय