Home » राजस्थान » जयपुर में बदमाशों ने कार रोककर युवक को लूटा:गाड़ी आगे लगाकर बीच सड़क पर रोका, मारपीट कर कैश और सामान छीना

जयपुर में बदमाशों ने कार रोककर युवक को लूटा:गाड़ी आगे लगाकर बीच सड़क पर रोका, मारपीट कर कैश और सामान छीना

जयपुर में कार सवार एक युवक को बदमाशों ने लूट लिया। गाड़ी आगे लगाकर बदमाशों ने कार सवार युवक को रोका। मारपीट कर हजारों रुपए कैश व कीमती सामान छीनकर फरार हो गए। मुरलीपुरा थाने में पीड़ित युवक ने गुरुवार रात रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

ASI विजय सिंह ने बताया- लूट की वारदात मुरलीपुरा के रोड नंबर-6 निवासी विजय कुमार (35) के साथ हुई। शाम करीब 4:15 बजे वह अपनी कार से चरण नदी से रोड नंबर-5 की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रोड नंबर-5 पुलिया के नीचे पहुंचने पर सामने से आई हुडई कार ने आगे लगा दी। कार रोकते ही वह कुछ समझ पता इससे पहले हुडई कार में सवार 4-5 लड़के उतरकर आए।

बदमाशों ने कार से नीचे उतारकर विजय के साथ जमकर मारपीट की। उसकी जेब में रखे करीब 15 हजार रुपए और कार में रखा सामान छीन लिया। उसे पटककर लूट की वारदात को अंजाम देकर बदमाश कार में बैठकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने के साथ ही बदमाशों की तलाश कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय