फरवरी महीने की शुरुआत रेल यात्रियों के लिए राहतभरी खबर लेकर आई है। खाटूश्याम मेले, बढ़ती भीड़ और टिकटों की मार से जूझ रहे यात्रियों को रेलवे ने बड़ी सौगात देते हुए कई ट्रेनों में करीब एक महीने के लिए डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की है।
इस फैसले से खास तौर पर सीकर रेल यात्रियों को फायदा मिलेगा, क्योंकि इस व्यवस्था में सीकर स्टेशन के रास्ते चलने वाली पांच प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं, जिनका स्टेशन पर नियमित ठहराव भी रहेगा। इससे सफर अब पहले से ज्यादा सुविधाजनक और आसान होने की उम्मीद है।
उत्तर पश्चिम रेलवे की सीपीआरओ कैप्टन शशिकिरण के अनुसार :
- गाड़ी संख्या 04705/04706 श्रीगंगानगर-जयपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन में 1 फरवरी से 28 फरवरी तक चार जनरल डिब्बों की बढ़ोतरी की गई है।
- गाड़ी संख्या 04711/04712 बीकानेर- बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर वीकली स्पेशल ट्रेन में बीकानेर से 4 फरवरी से 25 फरवरी तक और बांद्रा टर्मिनस से 5 फरवरी से 26 फरवरी तक एक सेकेंड स्लीपर और एक थर्ड एसी डिब्बे की बढ़ोतरी की गई है।
- गाड़ी संख्या 04715/04716 बीकानेर-साईंनगर शिर्डी-बीकानेर स्पेशल ट्रेन में बीकानेर से 7 फरवरी से 28 फरवरी और साईंनगर से 8 फरवरी से लेकर 1 मार्च तक एक थर्ड एसी और एक सेकेंड स्लीपर डिब्बे की बढ़ोतरी की गई है।
- गाड़ी संख्या 04717/04718 हिसार- तिरुपति-हिसार स्पेशल ट्रेन में 7 फरवरी से 28 फरवरी तक हिसार से और 9 फरवरी से लेकर 2 मार्च तक तिरुपति से एक थर्ड एसी डिब्बे की बढ़ोतरी की गई है।
- गाड़ी संख्या 54704/54703 जयपुर-बठिंडा-जयपुर स्पेशल ट्रेन में जयपुर से 3 फरवरी से 2 मार्च तक और बठिंडा से 4 फरवरी से 3 मार्च तक दो जनरल डिब्बों की बढ़ोतरी की गई है।

फरवरी महीने में 21 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक सीकर के खाटूश्याम बाबा का फाल्गुनी मेला भी आयोजित होना है। ऐसे में ट्रेनों के डिब्बों की बढ़ोतरी होने से श्रद्धालुओं को भी फायदा होगा।
बता दें कि फरवरी महीने में 21 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक सीकर के खाटूश्याम बाबा का फाल्गुनी मेला भी आयोजित होना है। ऐसे में ट्रेनों के डिब्बों की बढ़ोतरी होने से श्रद्धालुओं को भी फायदा होगा।
Author: Kashish Bohra
Post Views: 14






