Poola Jada
Home » राजस्थान » सीकर में अगले 48 घंटे में बारिश की संभावना:बर्फीली हवाओं से बढ़ी सर्दी, टमाटर और सरसों की फसल को ठंड से बचाने की जुगत

सीकर में अगले 48 घंटे में बारिश की संभावना:बर्फीली हवाओं से बढ़ी सर्दी, टमाटर और सरसों की फसल को ठंड से बचाने की जुगत

सीकर समेत पूरे शेखावाटी अंचल में इन दिनों बर्फीली हवाओं के साथ कड़ाके की सर्दी का असर लगातार बना हुआ है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से पिछले आठ दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे आमजन ठिठुरने को मजबूर है। हालांकि, सीकर में आज मौसम साफ नजर आ रहा है।

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी जरूर हुई, लेकिन सुबह-शाम की तेज ठंड और सर्द हवाओं ने सर्दी का असर बरकरार रखा है। मौसम विभाग ने 31 जनवरी और 1 फरवरी को जिले के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना भी जताई है, जिससे ठंड और बढ़ने के आसार हैं।

सीकर समेत पूरे शेखावाटी अंचल में इन दिनों बर्फीली हवाओं के साथ कड़ाके की सर्दी का असर लगातार बना हुआ है।
सीकर समेत पूरे शेखावाटी अंचल में इन दिनों बर्फीली हवाओं के साथ कड़ाके की सर्दी का असर लगातार बना हुआ है।

न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी

सीकर में आज(शुक्रवार) न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। आज यहां पर न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले यहां पर 29 जनवरी को न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 दर्ज किया गया था।

आज सीकर शहर में कोहरे का ज्यादा प्रभाव नजर नहीं आया। 31 जनवरी को नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है।
आज सीकर शहर में कोहरे का ज्यादा प्रभाव नजर नहीं आया। 31 जनवरी को नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है।

जिले के कुछ इलाकों में हल्का कोहरा छाया

गुरुवार को दोपहर में भी अधिकतम तापमान 20 डिग्री के करीब रहने के चलते पूरे दिन सीकर में तेज ठंड का असर रहा। इधर आज सुबह सीकर जिले के कुछ इलाकों में हल्का कोहरा छाया। बावड़ी, डूकिया और रैवासा एरिया में हल्के कोहरे के‌ कारण वाहन चालक हैडलाइट जलाकर ही गुजरे। आज सीकर शहर में कोहरे का ज्यादा प्रभाव नजर नहीं आया। 31 जनवरी को नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है।

पिछले 8 दिन से पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण किसान टमाटर और सरसों की फसल को तेज सर्दी से बचाने के लिए कपड़े और तिरपाल बांध रहे हैं।

घने कोहरे और बर्फीली हवाएं बढ़ने की संभावना

मौसम एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिलहाल अभी सीकर में तेज सर्दी का दौर जारी रहेगा। अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में बदलाव की संभावना है। बारिश के बाद एकबारगी तापमान में बढ़ोतरी संभव है, लेकिन इसके बाद घने कोहरे और बर्फीली हवाएं बढ़ने की संभावना है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय