Poola Jada
Home » राजस्थान » देश में 3163 माय भारत–राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों की तैनाती,आपदा मित्र योजना में 3500 से अधिक स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण विकसित भारत की मजबूत आधारशिला:— मदन राठौड़

देश में 3163 माय भारत–राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों की तैनाती,आपदा मित्र योजना में 3500 से अधिक स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण विकसित भारत की मजबूत आधारशिला:— मदन राठौड़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने राज्यसभा में राष्ट्रीय युवा कोर योजना (एनवाईसी) एवं माय भारत–राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कार्यक्रम को लेकर दिए गए उत्तर का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के लिए दूरदर्शी और प्रभावी कदम उठा रही है। राठौड़ ने कहा कि देशभर में 3,163 माय भारत–राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों की तैनाती और आपदा मित्र योजना के अंतर्गत 3,500 से अधिक स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया जाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत @2047” संकल्प की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने कहा कि ये स्वयंसेवक स्वच्छता, सड़क सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं सामुदायिक सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि यह कार्यक्रम युवाओं में सेवा भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करता है तथा उन्हें देश की प्रगति में सहभागी बनाता है। राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में भविष्य में इन योजनाओं के अंतर्गत अधिक अवसर सृजित किए जाने की आवश्यकता है, जिससे प्रदेश का युवा वर्ग भी बड़ी संख्या में राष्ट्रीय सेवा से जुड़ सके। भाजपा सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और आने वाले समय में इन योजनाओं का दायरा और व्यापक होगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय