Poola Jada
Home » राजस्थान » नौनेरा बांध भराव क्षेत्र के किनारों पर प्रभावित हो रहे घरों की मजबूती व सुरक्षा के उपाय करेंगे -जल संसाधन मंत्री

नौनेरा बांध भराव क्षेत्र के किनारों पर प्रभावित हो रहे घरों की मजबूती व सुरक्षा के उपाय करेंगे -जल संसाधन मंत्री

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने शुक्रवार को विधानसभा में बताया कि नौनेरा बांध के किनारों पर प्रभावित गांवों में घरों की सुरक्षा के लिए प्रस्ताव प्राप्त होने पर राज्य सरकार द्वारा मदद की जाएगी।

जल संसाधन मंत्री प्रश्नकाल के दौरान विधायक चेतन पटेल कोलाना द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि नोनेरा डैम डूब क्षेत्र के अलावा ऐसे क्षेत्र जहाँ गाँव किनारे पर हैं, वहां का निरीक्षण करवाकर मकानों की मजबूती, सीलन सहित अन्य बिन्दुओं का निस्तारण करवाया जायेगा।

इससे पहले सदस्य के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में जल संसाधन मंत्री ने बताया कि नौनेरा डेम की भराव क्षमता के अनुसार किनारे पर आ रहे मकानों के बचाव एवं लोगों की सुरक्षा हेतु ग्राम बडौद में सेफ्टीवाल का निर्माण किया गया है। मैसर्स चम्बल कंस्ट्रक्शन कोटा को कार्यादेश जारी कर करीब एक करोड़ 63 लाख रुपए भुगतान कर यह कार्य पूरा किया गया है।

उन्होंने बताया कि बड़ौद गाँव के घरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सेफ्टीवाल के साथ प्राकृतिक नाले के डाईवर्जन चैनल का निर्माण कार्य भी किया गया है। प्राकृतिक नाले के नीचे निर्माण के दौरान तेज वर्षा के कारण नाले के अर्थ वर्क में डाली गई फिलिंग मिट्टी में कुछ जगह रेन कट पड़ गए थे तथा सेफ्टीवॉल में दो जगह जॉइंट खुल गये थे, जिन्हे संवेदक द्वारा स्वयं के व्यय पर सही करवा दिया गया है। पिचिंग का निर्माण कार्य स्वीकृत एस्टीमेट में सम्मिलित नहीं होने से उक्त कटाव को रोकने हेतु स्टिलिंग बेसिन अरेन्जमेन्ट कार्य की निविदा प्रक्रियाधीन है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

पहले पति ने सुसाइड किया था,अब पत्नी ने दी जान:जहर खाने के बाद तबीयत बिगड़ने पर हॉस्पिटल लाए थे परिजन, पिता रक्षा मंत्रालय में कार्यरत

अलवर के सदर थाना क्षेत्र के केसरपुर गांव में 40 साल की महिला ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। वह