Home » राजस्थान » राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पुलिस मुख्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित की गई

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पुलिस मुख्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित की गई

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा द्वारा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए।
अतिरिक्त महानिदेशक वीके सिंह ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित के बाद रामधुनी व गांधीजी के प्रिय भजनों का गान हुआ। प्रातः 11:00 डीजीपी सहित पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एस सेंगाथिर, हवा सिंह घुमरिया, रुपिंदर सिघ, भूपेंद्र साहू, बीजू जार्ज जोसेफ सहित पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास