Home » राजस्थान » जयपुर में कचरे के ढेर में मिली नवजात बच्ची:कपड़े में लपेटकर फेंका था, कचरा बीनने वालों को मिली, अस्पताल में भर्ती कराया

जयपुर में कचरे के ढेर में मिली नवजात बच्ची:कपड़े में लपेटकर फेंका था, कचरा बीनने वालों को मिली, अस्पताल में भर्ती कराया

जयपुर में शुक्रवार दोपहर नवजात बच्ची के मिलने से सनसनी फैल गई। कपड़े में लिपटी नवजात बच्ची को नाले के पास कचरे के ढेर में फेंका गया था। नवजात को गणगौरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गलता गेट थाना पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है।

SHO (गलता गेट) धर्म सिंह ने बताया- गंगापोल इलाके में कचरे के ढेर में नवजात बच्ची पड़ी हुई मिली। दोपहर करीब 3:45 बजे गंगापोल पुलिया के नीचे नाले के पास बच्ची को फेंका गया था। कचरा उठाने आए लोगों को कचरे के ढेर में कपड़े में लिपटी नवजात बच्ची दिखाई दी।

नवजात बच्ची को कचरे के ढेर में फेंके जाने का पता चलने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर गलता गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

CCTV खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने नवजात को कब्जे में लेकर इलाज के लिए गणगौरी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। पुलिस का कहना है कि नवजात का जन्म एक दिन पहले हुआ है। दिन के उजाले में ही नवजात को कपड़े में लपेटकर कचरे में फेंका गया है। वारदात स्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगाला जा रहा है। पुलिस की ओर से अज्ञात परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय