Home » राजस्थान » जोधपुर में किडनैपिंग में शामिल 2 कॉन्स्टेबल सस्पेंड:युवक के साथी समेत 5 बदमाशों को भी पकड़ा; लेनदेन विवाद में किया था अगवा

जोधपुर में किडनैपिंग में शामिल 2 कॉन्स्टेबल सस्पेंड:युवक के साथी समेत 5 बदमाशों को भी पकड़ा; लेनदेन विवाद में किया था अगवा

जोधपुर में दिनदहाड़े युवक की किडनैपिंग में शामिल 2 कॉन्स्टेबल को कमिश्नर ने सस्पेंड कर दिया है। जांच के दौरान मामले में दोनों कॉन्स्टेबल की भूमिका संदिग्ध मिली। उधर, पुलिस ने मामले में 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है और किडनैप युवक को भी डिटेन कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार तकनीकी सबूतों और कॉल डिटेल के आधार पर खांडा फलसा थाने के कॉन्स्टेबल परसाराम और कॉन्स्टेबल जगदीश की भूमिका शक के दायरे में आई। इसके बाद कमिश्नर ने विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं।

पहले देखिए युवक के किडनैप की 2 तस्वीरें…

युवक को किडनैप करने के लिए बदमाशों ने सिवांची गेट से शनिश्चर जी का थान रोड पर रैकी की। बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था।
युवक को किडनैप करने के लिए बदमाशों ने सिवांची गेट से शनिश्चर जी का थान रोड पर रैकी की। बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था।
बदमाशों ने युवक को जबरन कार में बैठा लिया। आस-पास के दुकानदारों ने रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाश फरार हो गए।
बदमाशों ने युवक को जबरन कार में बैठा लिया। आस-पास के दुकानदारों ने रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाश फरार हो गए।

सफेद बलेनो कार में आए थे बदमाश डीसीपी (ईस्ट) पीडी नित्या ने बताया- कमिश्नरेट के खांडा फलसा थाना क्षेत्र में 29 जनवरी को मेड़ती गेट निवासी मोहम्मद उमर के बेटे मनान (18) का किडनैप हो गया था। दोपहर करीब 12 बजे मोहम्मद उमर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि मेरा बेटा मनान चाय पीने के लिए स्कूल के पास शनिश्चर जी के थान की तरफ जा रहा था।

इस दौरान एक सफेद रंग की बलेनो कार वहां आई। कार में सवार 4-5 लड़कों ने मनान को जबरदस्ती गाड़ी में डाला और किडनैप कर ले गए। आरापियों के मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था। मनान के साथी राकिब ने इसकी सूचना दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की और शहर में नाकाबंदी करवाई थी।

आरोपियों को पकड़ने के लिए एडीसीपी वीरेंद्र सिंह और एसीपी (सेंट्रल) मंगलेश चुंडावत की अगुवाई में अलग-अलग टीमें गठित की गई थी। इन टीमों ने तकनीकी सबूतों के आधार पर आरोपियों को दबोच लिया।

पुलिस ने 5 बदमाशों को किया गिरफ्तार डीसीपी (ईस्ट) ने बताया- मामले में सिवांची गेट निवासी फैजान शाह (20) पुत्र इकलास शाह, उदयमंदिर आसन मदरसा निवासी राकिब (20) पुत्र जाकिर हुसैन अब्बासी, कुरैशियों का बास रोहिट (पाली) निवासी आसिफ अली (24) पुत्र लियाकत अली कुरैशी, रूघानियों की ढाणी इटादा, चितलवाना (जालोर) निवासी कमलेश कुमार (23) पुत्र रामकिशन और देवपुरा की ढाणी धांधिया, लूणी (जोधपुर) निवासी भावेश पटेल (18) पुत्र सोहनराम पटेल को गिरफ्तार किया।

लेनदेन का विवाद, 2 कॉन्स्टेबल भी साजिश में शामिल पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्ष पहले से एक-दूसरे से परिचित हैं। इनके बीच रुपए के लेन-देन का विवाद चल रहा था। इसके चलते किडनैप किया गया। पुलिस ने मनान के साथी राकिब से पूछताछ की और उसके मोबाइल की छानबीन की तो अहम सुराग मिल गए।

जांच के दौरान तकनीकी सबूतों और कॉल डिटेल से सामने आया कि खांडा फलसा थाना के 2 कॉन्स्टेबल लगातार राकिब के संपर्क में थे और राकिब भी किडनैपर के संपर्क में था। इस पर पुलिस कमिश्नर ने कॉन्स्टेबल परसाराम (बेल्ट नं. 2553) और कॉन्स्टेबल जगदीश (बेल्ट नं. 1663) को निलंबित कर दिया।

निलंबन आदेश में स्पष्ट किया गया है कि दोनों के खिलाफ विभागीय जांच प्रस्तावित होने के कारण कार्रवाई की गई है। निलंबन काल के दौरान इनका मुख्यालय पुलिस लाइन जोधपुर रहेगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय