सीकर में मौसम ने अचानक करवट ली है। एक नए मौसमी डिस्टर्बेंस की वजह से पिछले 24 घंटों में बादलों की आवाजाही बढ़ गई है। आज सुबह न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शुक्रवार को दिन में हल्की हवाएं चलीं, लेकिन रात की सर्दी में थोड़ी राहत मिली। बादलों के कारण धूप निकलने के बावजूद दिन भर हल्की ठंडक बनी रही। आज सुबह सीकर और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है।
सीकर सहित शेखावाटी इलाके में 1 फरवरी को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। इसके बाद तापमान में फिर से उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कल सीकर और उत्तरी-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में मावठ की अच्छी संभावना है।
अगले 24 घंटों तक तापमान स्थिर रहने के आसार हैं। फिलहाल सीकर जिले में शीतलहर का कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन 2 फरवरी के बाद तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे सुबह और रात की ठंडक बढ़ने का अनुमान है।

सीकर के तापमान की बात करें तो आज न्यूनतम 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को यहां न्यूनतम 5.9 डिग्री और अधिकतम 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार को पूरे दिन बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन शाम तक ग्रामीण इलाकों में भी बादलों की आवाजाही बनी रही, जिससे आज सुबह सर्द हवाओं का असर कम हुआ है।

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार अब शेखावाटी के अलावा प्रदेश के अन्य इलाकों में मौसम ड्राई रहेगा। हालांकि सीकर में कल मावठ होने के आसार हैं। मावठ होने के बाद एक बार फिर सीकर इलाके में तापमान में गिरावट होने की संभावना है। अगले 3-4 दिन में सीकर समेत शेखावाटी एरिया में न्यूनतम तापमान में काफी बदलाव की संभावना है।






