अजमेर की क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट व महिलाओं से अभद्र व्यवहार करने के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।
एसएचओ अरविन्द चारण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम कानाखेड़ा, तहसील मसूदा जिला ब्यावर हाल किराएदार ईदगाह रोड, वैशाली नगर, अजमेर निवासी शाहिद (21) पुत्र शेरू मोहम्मद, कुम्हार का मोहल्ला, चौरसियावास निवासी तोफीक उर्फ फिरोज (25) पुत्र अजीम, बड़ी हथाई के पास ग्राम चौरसियावास निवासी फिरोज खान (24) पुत्र रमजान खान और चौरसियावास रोड ईदगाह कॉलोनी निवासी रोशन (30) पुत्र नाथू है। चारों आरोपियों से मामले में पूछताछ की जा रही है।
मीट का कचरा फेंकने पर हुआ था विवाद
एसएचओ अरविन्द चारण ने बताया कि मामले में परिवादी ईदगाह निवासी उगमा सिंह रावत व उसके भाई विजय सिंह रावत हैं। जिनकाआरोपियों सद्दाम व उसके साथियों से घर के पास स्थित नाले में मीट का कचरा डालने की बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिस पर आरोपियों ने उनके घर में घुसकर मारपीट कर दी।
दबिश दी तो हो गए फरार
एसएचओ चारण ने बताया कि उनके नेतृत्व में थाने की टीम बनाकर दबिश दी गई, लेकिन आरोपियों अपने घरों से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर मुखबिरतंत्र को सक्रिय किया। आरोपियों के संबंध में सूचना मिलने पर गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी सद्दाम, मुबारक व अन्य की तलाश की जा रही है।





