Home » राजस्थान » जवाई बांध रेलवे स्टेशन अब सुमेरपुर-जवाई बांध रेलवे स्टेशन हुआ -सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

जवाई बांध रेलवे स्टेशन अब सुमेरपुर-जवाई बांध रेलवे स्टेशन हुआ -सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

जयपुर, 31 जनवरी। अगर आप पाली जिले के सुमेरपुर या इसके आसपास के क्षेत्र से जवाई बांध रेलवे स्टेशन से नियमित रूप से ट्रेन से सफर करते हैं तो आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि अब इस रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर सुमेरपुर-जवाई बांध हो गया है। ऐसे में यात्रा और टिकट बुकिंग के दौरान कोई कंफ्यूजन नहीं हो इसलिए इस रेलवे स्टेशन के नए नाम तुरंत जान लीजिये। सामान्य प्रशासन विभाग, राजस्थान सरकार के प्रमुख शासन सचिव नवीन जैन ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इसके लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अवर सचिव की सहमति के अनुसरण में सामान्य प्रशासन विभाग ने जवाई बांध रेलवे स्टेशन के नाम में संशोधन की स्वीकृति जारी की है।

वहीं, सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक व पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग, राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत के प्रयासों से इस रेलवे स्टेशन का नाम संशोधित होने पर शनिवार को उनका स्थानीय बाशिदों ने अभूतपूर्व स्वागत किया। पाली जिले के प्रवास के दौरान सुमेरपुर में अपने निज आवास पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत का जोरदार स्वागत किया गया।
गौरतलब है कि इस रेलवे स्टेशन का नाम परिवर्तित करने के संबंध में स्थानीय निवासियों तथा कई जनप्रतिनिधियों द्वारा लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे। सुमेरपुर वासियों ने पाली सांसद पीपी चौधरी और स्थानीय विधायक जोराराम कुमावत को ज्ञापन दिए गए। इसके बाद कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने रेल मंत्री अश्विन वैष्णव को इस संबंध मेंअवगत कराया, जिस पर संशोधन के आदेश जारी कर दिए गए।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास