Home » राजस्थान » फार्महाउस में चल रही थी 200KG ड्रग्स बनाने की लैब:जोधपुर में एनसीबी ने उपकरण जब्त किए, 4 तस्कर गिरफ्तार

फार्महाउस में चल रही थी 200KG ड्रग्स बनाने की लैब:जोधपुर में एनसीबी ने उपकरण जब्त किए, 4 तस्कर गिरफ्तार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने जोधपुर में मेफेड्रोन (एमडी) बनाने की एक अवैध प्रयोगशाला का भंडाफोड़ किया है। यह लैब सोयला, डंडोर रोड पर एक फार्महाउस में चल रही थी। एनसीबी ने जोधपुर ग्रामीण पुलिस के साथ मिलकर ऑपरेशन प्रयोगशाला के तहत यह कार्रवाई की।

अधिकारियों के अनुसार, इस लैब में लगभग 200 किलोग्राम एमडी बनाने की क्षमता थी, जिसे अवैध मादक पदार्थों के बाजार में बेचा जाना था।

NCB ने मौके से कई उपकरण जब्त किए हैं, जिनमें बोरोसिलिकेट जार, बोरोसिलिकेट कांच की ट्यूब, एक इलेक्ट्रिक इंडक्शन मोटर, एक औद्योगिक इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्टिरर और सिंथेटिक ड्रग्स के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली अन्य वस्तुएं शामिल हैं।

NCB ने कार्रवाई के दौरान मौके से कई उपकरण जब्त किए ।
NCB ने कार्रवाई के दौरान मौके से कई उपकरण जब्त किए ।

25 जनवरी को भी की थी कार्रवाई 25 जनवरी को एनसीबी ने जोधपुर में 1.089 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त किया था। एनसीबी टीम ने सूचना के आधार पर मोटरसाइकिल पर सवार 2 व्यक्तियों को रोका, जिनके पास प्रतिबंधित सामग्री से भरा एक काला बैग था। इसके बाद 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

जांच में मिली जानकारी के आधार पर की कार्रवाई जांच में पता चला कि इस मामले के मुख्य संदिग्धों में से एक ने बेंगलुरु में मेफेड्रोन निर्माण की तीन गुप्त लैब स्थापित की थीं और जब्त किया गया मेफेड्रोन इन्हीं से प्राप्त हुआ था।

जांच करते हुए एनसीबी जोधपुर ने जोधपुर ग्रामीण पुलिस के साथ मिलकर सोयला, डंडोर रोड, जोधपुर स्थित एक फार्महाउस पर छापा मारा और लैब में काम लिए जाने वाले उपकरण जब्त किए गए।

लैब में लगभग 200 किलोग्राम एमडी बनाने की क्षमता थी।
लैब में लगभग 200 किलोग्राम एमडी बनाने की क्षमता थी।

एनसीबी नशामुक्त भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य के लिए जनता से भी सहयोग की अपील की है। एनसीबी ने कहा- नशीले पदार्थों की बिक्री, परिवहन या तस्करी से संबंधित जानकारी राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन (टोल फ्री नंबर 1933) के माध्यम से साझा की जा सकती है। सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय