Home » राजस्थान » पुलिस ने कीलों वाली पट्टी से रोकी तस्करों की स्कॉर्पियो:90 लाख कीमत का माल जब्त,टायर फटने के बाद भी रॉन्ग-साइड गाड़ी दौड़ाते रहे तस्कर

पुलिस ने कीलों वाली पट्टी से रोकी तस्करों की स्कॉर्पियो:90 लाख कीमत का माल जब्त,टायर फटने के बाद भी रॉन्ग-साइड गाड़ी दौड़ाते रहे तस्कर

उदयपुर जिले की खेरोदा थाना पुलिस ने एनएच-48 पर वाना चौराहे के पास फिल्मी स्टाइल में तस्करों का पीछा कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने एक स्कॉर्पियो से 27 कट‌्टों में भरा 468 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त किया है। पकड़े गए मादक पदार्थ की बाजार कीमत करीब 90 लाख रुपए आंकी जा रही है। तस्करों ने पुलिस की नाकाबंदी देखकर गाड़ी को रॉन्ग साइड में दौड़ा दिया था, लेकिन कांस्टेबल की बहादुरी से तस्करों के मंसूबे फेल हो गए।

थानाधिकारी सुरेश विश्नोई ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान जब मंगलवाड़ की तरफ से आ रही गुजरात नंबर की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के ड्राइवर ने पुलिस को देख गाड़ी घुमाई और रॉन्ग साइड भागने लगा, तब कांस्टेबल कुलदीप ने पूरी हिम्मत दिखाई।

कुलदीप ने तुरंत ‘स्टॉप स्टिक’ (कीलों वाली पट्टी) गाड़ी के आगे लगा दी, जिससे स्कॉर्पियो का अगला टायर मौके पर ही ब्लास्ट हो गया। टायर फटने के बावजूद तस्कर काफी दूर तक गाड़ी को घसीटते हुए ले गए, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उन्हें घेर लिया। इसके बाद आरोपी गाड़ी छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए जंगल में भाग गए।

पुलिस की टीम ने एक स्कॉर्पियों से करीब 90 लाख कीमत का अवैध डोडा-चूरा बरामद किया है,वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश पुलिस की पकड़ से फरार हो गए।
पुलिस की टीम ने एक स्कॉर्पियों से करीब 90 लाख कीमत का अवैध डोडा-चूरा बरामद किया है,वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश पुलिस की पकड़ से फरार हो गए।

5 नंबर प्लेट्स से पुलिस को करते थे गुमराह पुलिस को गाड़ी की तलाशी के दौरान 5 अलग-अलग नंबरों की फर्जी नंबर प्लेट्स मिली हैं। तस्कर इनका इस्तेमाल अलग-अलग जिलों में पुलिस की पहचान से बचने के लिए करते थे। गाड़ी में पिछली सीटों को हटाकर प्लास्टिक के 22 कट्टे भरे हुए थे। तस्करों द्वारा रॉन्ग साइड में गाड़ी चलाना और फर्जी प्लेट्स का उपयोग करना उनके शातिर नेटवर्क को दिखाता है।

पुलिस को तस्करों की गाड़ी से 5 अलग-अलग नंबरों की फर्जी प्लेट्स मिली हैं।
पुलिस को तस्करों की गाड़ी से 5 अलग-अलग नंबरों की फर्जी प्लेट्स मिली हैं।

पुलिस ने फरार हुए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। स्कॉर्पियो के चेचिस नंबर के जरिए उसके असली मालिक का पता लगाया जा रहा है। मामले की जांच कानोड थानाधिकारी मुकेश चन्द कर रहे हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय