उदयपुर में तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को टक्कर मार दी। कार चला रहा युवक पीछे से टक्कर मारते हुए करीब 50 फीट तक घसीटते ले गया। हादसा 26 जनवरी का है, जिसका सीसीटीवी फुटेज आज सामने आया है।
हादसे में घायल एक महिला को पांच दिन बाद भी होश नहीं आया है। वहीं एक महिला को जयपुर इलाज के लिए ले जाया गया है। हादसा सुखेर थाना क्षेत्र में हुआ था।
हादसे से जुड़ी PHOTOS



50 फीट तक घसीटा, उछलकर सड़क पर गिरी महिला
हादसे में अरिहंत नगर (कालका माता रोड) की रहने वाली कविता चौधरी (48) और उनकी पड़ोसी महिला सुशीला देवी (49) घायल हुए है। घायल कविता के पति दिनेश कुमार चौधरी ने बताया कि घटना 26 जनवरी दोपहर 3:25 बजे की है।
जब मेरी पत्नी और पड़ीसी सुशीला दोनों खाना खाकर रूप सागर पाल पर पैदल घूम रहे थे। उस दौरान ब्लू रंग की स्काडो कार (RJ-27 CQ 1196) तेज स्पीड में पीछे से आई। दोनों किनारे पर चल रही थी और दूसरी तरफ पूरा रोड खाली था। इसके बाद भी तेज स्पीड में कार चला रहे व्यक्ति ने दोनों को टक्कर मार दी।
टक्कर मारने के बाद कार चला रहा व्यक्ति 50 फीट तक घसीटकर ले गया। दिनेश कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी उछलकर सड़क पर गिरी, जिससे उसके सिर के अंधरूनी हिस्से में गहरी चोट लगी। उनकी पत्नी का निजी हॉस्पिटल में वेंटीलेटर पर है। पांच दिन बाद भी उसे होश नहीं आया है।
पड़ोसी घायल महिला को जयपुर लेकर गया परिवार घायल सुशीला देवी और कविता चौधरी पड़ोसी है। सुशीला देवी किराए के मकान में बेटी के साथ रहती है। उनके हाथ और पैर में चोट आई है। उन्हें परिवार जयपुर इलाज के लिए लेकर गया है।
आरोपी की कार जब्त की सुखेर थाने के हेड कॉन्स्टेबल भरत सिंह राणावत ने बताया कि कार जब्त कर ली है। पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि तेज स्पीड के कारण कार का बैलेंस बिगड़ गया था। दोनों महिलाओं की हालत सीरियस हैं, ऐसे में उनके बयान और मेडिकल के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।






