Home » राजस्थान » VIDEO में पटवारी पैसे लेते हुए दिखे:एसडीओ ने नोटिस जारी किया, बोले- गौशाला की चारदीवारी के लिए ग्रामीण चंदा कर रहे थे

VIDEO में पटवारी पैसे लेते हुए दिखे:एसडीओ ने नोटिस जारी किया, बोले- गौशाला की चारदीवारी के लिए ग्रामीण चंदा कर रहे थे

जोधपुर में एक पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। दरअसल, चामू पंचायत समिति से जुड़ी ग्राम पंचायत प्रहलादपुरा के पटवारी दिनेश कुमार का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वे चारपाई पर आराम करते हुए रुपए लेते हुए दिख रहे थे।

वीडियो सामने आने के बाद मामले में सफाई देते हुए पटवारी ने बताया कि ये दो साल पुराना है। उस समय ग्राम पंचायत प्रहलादपुरा स्थित गौशाला की चारदीवारी निर्माण एवं पंजीयन के लिए ग्रामीणों द्वारा चंदा एकत्र किया जा रहा था। एकत्रित राशि गोवंश संरक्षण एवं गौशाला विकास के उद्देश्य से ली गई थी।

पटवारी चारपाई पर लेटा रहा, ग्रामीण पैसे इकट्टठे करके पटवारी को सौंपते रहे।
पटवारी चारपाई पर लेटा रहा, ग्रामीण पैसे इकट्टठे करके पटवारी को सौंपते रहे।

कारण बताओ नोटिस जारी

वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद बालेसर उपखंड अधिकारी भवानीसिंह चारण ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पटवारी दिनेश कुमार को कारण – बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। इस संबंध में उपखंड अधिकारी भवानीसिंह चारण ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता और परिस्थितियों को लेकर पटवारी से जवाब तलब किया गया है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसडीओ ने शुक्रवार शाम को पटवारी को नोटिस जारी कर दिया था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय