Poola Jada
Home » राजस्थान » पंचकूला में शराब सप्लायर गिरफ्तार:चंड़ीगढ़ से राजस्थान भेजता, 2 पहले पकड़े जा चुके, जोधपुर का रहने वाला, पंजाब बॉर्डर पर पकड़ा था ट्रक

पंचकूला में शराब सप्लायर गिरफ्तार:चंड़ीगढ़ से राजस्थान भेजता, 2 पहले पकड़े जा चुके, जोधपुर का रहने वाला, पंजाब बॉर्डर पर पकड़ा था ट्रक

हरियाणा के पंचकूला में पुलिस ने शराब सप्लाई के गिरोह से जुड़े एक और सप्लायर को गिरफ्तार किया है। यह इस मामले मे तीसरी गिरफ्तारी है। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह चंडीगढ़ से शराब खरीदकर अवैध रूप से राजस्थान में सप्लाई करता था।

एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 अक्टूबर 2022 को पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि पंचकूला-जीरकपुर बॉर्डर, सेक्टर-20 पंचकूला के पास एक बड़े ट्रक में अवैध शराब लदी हुई है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम मौके पर पहुंची, जहां ट्रक लावारिस हालत में खड़ा मिला। ट्रक की तलाशी लेने पर पीओपी के कट्टों में भरी हुई अलग-अलग अंग्रेजी ब्रांड की कुल 667 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। शराब की पेटियों पर “सेल इन चंडीगढ़” की मोहर लगी हुई थी।

जोधपुर का आरोपी गिरफ्तार

थाना सेक्टर-20 पंचकूला में हरियाणा आबकारी संशोधन अधिनियम की धारा 61(1)(a) के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच के दौरान क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 इंचार्ज इंस्पेक्टर दलीप सिंह के नेतृत्व में टीम ने तीसरे आरोपी सप्लायर जाला राम निवासी जिला जोधपुर, राजस्थान को 29 जनवरी को गिरफ्तार किया। आरोपी को आज अदालत में पेश कर 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान अन्य सहयोगी सप्लायरों के बारे में अहम जानकारियां जुटाकर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

इस मामले में 2 शराब तस्कर पहले से गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस पहले भी कार्रवाई करते हुए 13 अक्टूबर 2022 को सुजाना राम निवासी बाड़मेर, राजस्थान को गिरफ्तार कर 14 अक्टूबर को अदालत में पेश किया था। चार दिन के पुलिस रिमांड के दौरान महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। वहीं, एक अन्य आरोपी शेखर उर्फ चंद्रशेखर उर्फ राजू को 16 जून 2023 को गिरफ्तार किया गया था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय