Home » राजस्थान » बजरी से भरे ट्रैक्टर ने गाड़ियों को मारी टक्कर:भीलवाड़ा शहर की कॉलोनियों में स्पीड में दौड़ाया, स्कूटी सवार बच्चियों को आई चोट, ड्राइवर को पीटा

बजरी से भरे ट्रैक्टर ने गाड़ियों को मारी टक्कर:भीलवाड़ा शहर की कॉलोनियों में स्पीड में दौड़ाया, स्कूटी सवार बच्चियों को आई चोट, ड्राइवर को पीटा

भीलवाड़ा में बजरी से भरे ट्रैक्टर ने बिजली के पोल और गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस दौरान कॉलोनी में लगे बिजली के पोल टूटकर नीचे गिर गए। वहीं स्कूट सवार बच्चियों को भी टक्कर मारी, जिससे उनकी हल्की चोट आई है।

घटना शरिवार को सुभाष नगर थाना क्षेत्र के संजय कॉलोनी का है। यहां ​ट्रैक्टर ड्राइवर ने एक के बाद एक तीन बिजली के पोल को टक्कर मार नीचे गिरा दिया। वहीं तीन टू व्हीलर को भी चपेट में ले लिया।

हालांकि लोगों ने ट्रैक्टर ड्राइवर और उसके एक साथी को पकड़ लिया और फिर उनकी पिटाई भी की।

टक्कर मारने के बाद बिजली के पोल नीचे गिर गए थे। इसके बाद तार हवा में झुलते रहे।
टक्कर मारने के बाद बिजली के पोल नीचे गिर गए थे। इसके बाद तार हवा में झुलते रहे।

मौके पर अफरा तफरी मच गई

गनीमत रही की इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। गाड़ियां और इलेक्ट्रिक के पोल बुरी तरह से टूट गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में गली के लोग इकट्ठा हो गए और ट्रैक्टर ड्राइवर और उसके साथ बैठे लड़के को पकड़ लिया।

स्पीड से भागने के दौरान घर के बाहर खड़ी स्कूटी को भी टक्कर मार दी
स्पीड से भागने के दौरान घर के बाहर खड़ी स्कूटी को भी टक्कर मार दी

तेज स्पीड के चलते टक्कर मारी

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह अवैध बजरी भरकर ले जा रहा गली में घुसा। तेज स्पीड ओर गली से निकलने की जल्दबाजी में इसने ने तीन बिजली के खंभों को टक्कर मारी। तीनों खंभे टूट गए और चलती हुई बिजली लाइन में हवा में झूलने लगे।

इसी दौरान तेज स्पीड से भगाने के चक्कर में एक घर के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी को टक्कर मारी। यहां से भगाने के दौरान एक बाइक को अपनी चपेट में लिया और कुछ आगे जाकर एक स्कूटी को टक्कर मार दी।

ट्रैक्टर की टक्कर के एक बिजली का पोल मकान पर जा गिरा। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई।
ट्रैक्टर की टक्कर के एक बिजली का पोल मकान पर जा गिरा। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई।

बड़ा हादसा होते होते टला

स्कूटी दो बच्चियां चला रही थी, हादसे में दोनों बच्चियों मामूली चोटें आई है। लेकिन उनकी गाड़ी ट्रेक्टर के नीचे आकर बुरी तरह डैमेज हो गई। हादसे में दोनों बच्चियों बाल बाल बची हैं ।

गली में ट्रैक्टर की टक्कर से हुए धमाके के बाद बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने ट्रैक्टर ड्राइवर और उसके साथ बैठे युवक को पकड़ लिया और उनकी पिटाई भी की। सूचना मिलने पर सुभाष नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर को जब्त करते हुए ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की ।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद ड्राइवर और उसके साथी की भी पिटाई की।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद ड्राइवर और उसके साथी की भी पिटाई की।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय