Home » राजस्थान » ऑपरेशन क्लीन-अप: हनुमानगढ़ पुलिस की भारतमाला रोड पर बड़ी स्ट्राइक, 2.71 करोड़ की अवैध शराब जब्त

ऑपरेशन क्लीन-अप: हनुमानगढ़ पुलिस की भारतमाला रोड पर बड़ी स्ट्राइक, 2.71 करोड़ की अवैध शराब जब्त

हनुमानगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक हरी शंकर के निर्देशन में नशा तस्करों और अंतर्राज्यीय शराब माफियाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पल्लू थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक ट्रेलर से पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब की भारी खेप बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 करोड़ 71 लाख रुपये आंकी गई है।
एसपी हरिशंकर द्वारा अपराधियों और गैंगस्टरों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सभी थानों को सख्त नाकाबंदी के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीता चौधरी और वृत्ताधिकारी सुभाषचन्द्र के सुपरविजन में पल्लू थानाधिकारी सुरेश मील के नेतृत्व में टीम ने भारतमाला रोड (रोही धीरदेसर) पर नाकाबंदी की। इस दौरान यूपी नम्बर के एक संदिग्ध ट्रेलर को रुकवाकर तलाशी ली गई।
ब्रांडेड शराब का जखीरा
ट्रेलर के अंदर पंजाब निर्मित विभिन्न नामचीन ब्रांड्स रॉयल चैलेंज, रॉयल स्टैग, आल सेशंस का जखीरा भरा हुआ था। पुलिस ने गिनती की तो कुल 1503 पेटियां पाई गईं। पूछताछ में सामने आया कि यह शराब पंजाब से गुजरात राज्य में तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी।
जालोर का आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच शुरू
पुलिस ने मौके से चालक प्रकाश कुमार बिश्नोई (22) निवासी बागोड़ा, जिला जालोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी के पीछे मुख्य सरगना कौन है और यह माल पंजाब में कहां से लोड किया गया था। पल्लू थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास