Home » राजस्थान » ऑपरेशन नीलकंठ: नागौर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, बाथरूम के गुप्त तहखाने से निकली 1.35 करोड़ की एमडी

ऑपरेशन नीलकंठ: नागौर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, बाथरूम के गुप्त तहखाने से निकली 1.35 करोड़ की एमडी

नशे के सौदागरों के खिलाफ नागौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के नेतृत्व में ऑपरेशन नीलकंठ के तहत खींवसर पुलिस और डीएसटी टीम ने पांचलासिद्धा में एक रहवासी मकान पर छापा मारकर 1 करोड़ 35 लाख रुपये की एमडी ड्रग बरामद की है।
एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि पांचलासिद्धा निवासी श्रवणराम बिश्नोई अपने घर से नशे का बड़ा नेटवर्क चला रहा है। इस पर एएसपी आशाराम चौधरी और जतिन जैन आईपीएस के सुपरविजन में टीम ने दबिश दी, तो मुख्य आरोपी श्रवणराम पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जब बारीकी से तलाशी ली, तो मकान के बाथरूम में बने एक सीक्रेट चैम्बर से 670 ग्राम अवैध एमडी ड्रग बरामद हुई।
लाखो की नकदी और करोड़ों का हिसाब मिला
कार्यवाही के दौरान पुलिस के हाथ न केवल ड्रग्स, बल्कि अपराध की काली कमाई भी लगी। नशीले पदार्थों की बिक्री से कमाए गए 11.23 लाख रुपये नकद, दो डायरियां जिनमें हवाला के जरिए लाखों-करोड़ों रुपये के लेन-देन का पूरा कच्चा-चिट्ठा लिखा हुआ जब्त किया गया।
पत्नी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी
मौके से पुलिस ने आरोपी श्रवणराम की पत्नी पूजा बिश्नोई (23) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपी श्रवणराम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
इस शानदार कार्यवाही में खींवसर थानाधिकारी रामनारायण भंवरिया के साथ डीएसटी टीम नागौर का विशेष योगदान रहा। टीम में हेड कांस्टेबल सोहनराम, प्रकाशराम, मंछाराम और कांस्टेबल श्रवणराम, गुट्टू शामिल रहे। कार्रवाई में डीएसटी नागौर का विशेष योगदान रहा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)