Home » राजस्थान » राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की खेल अकादमियों/बालिका आवसीय खेल चयन स्पर्धा 03 फरवरी से

राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की खेल अकादमियों/बालिका आवसीय खेल चयन स्पर्धा 03 फरवरी से

राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद द्वारा संचालित खेल अकादमियों/बालिका आवासीय खेल संस्थान की वर्ष 2026-27 की चयन स्पर्धा सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में 03 फरवरी, 2026 से आयोजित की जाएंगी।
जिला खेल अधिकारी सीताराम प्रजापत ने बताया कि 03 से 04 फरवरी को बालक कुश्ती, बालक साईक्लिंग एवं बालक, बालिका हैण्डबाल हेतु चयन स्पर्धा, 04 से 05 फरवरी को बालक, बालिका एथलेटिक्स, बालक पैरा एथलेटिक्स एवं बालक पॉवरलिफ्टिंग, 05 से 06 फरवरी को बालक, बालिका तीरन्दाजी, 06 से 07 फरवरी को बालक, बालिका हॉकी एवं बालक, बालिका कबड्डी, 07 से 08 फरवरी को बालक एवं बालिका बास्केटबॉल, 08 से 09 फरवरी को बालक, बालिका फुटबॉल, 09 से 10 फरवरी को बालक, बालिका वॉलीबाल, बालिका बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, जूडो एवं अन्य व सभी चयन स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। खेल अकादमी में अंतिम रूप से चयनित खिलाड़ियों को राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद द्वारा आवास, भोजन, शिक्षा, एवं सीमित चिकित्सा आदि की सुविधा नियमानुसार निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किए तीन बड़े जल समझौते से बुझेगी आधे राजस्थान की प्यास:केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह

जल जीवन मिशन से बदली गांवों की तस्वीर,8 साल में 64 लाख घरों तक पहुंचा पानी अटलजी का पूरा जीवन