Home » राजस्थान » केंद्रीय बजट 2026–27 पर राज्य मंत्री बाघमार की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस

केंद्रीय बजट 2026–27 पर राज्य मंत्री बाघमार की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस

सार्वजनिक निर्माण विभाग व महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री डॉ.मंजू बाघमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय बजट 2026–27 को विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक,दूरदर्शी एवं समावेशी दस्तावेज बताया गया।उन्होंने कहा कि यह बजट भारत को आत्मनिर्भर,समृद्ध एवं सशक्त राष्ट्र बनाने का ठोस रोडमैप है।

राज्य मंत्री बाघमार ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लगातार 9 वीं बार बजट प्रस्तुत किया जाना संसदीय इतिहास की बड़ी उपलब्धि है।यह बजट 21वीं सदी के दूसरे क्वार्टर का पहला बजट है,जो भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की ठोस आधारशिला रखता है।इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत अब सेवाओं के क्षेत्र में विश्व का सातवां सबसे बड़ा निर्यातक देश बन चुका है।

राज्य मंत्री बाघमार ने मीडिया बंधुओं के माध्यम से आमजन को बताया कि यह केन्द्रीय बजट समावेशी विकास, आर्थिक सशक्तिकरण और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है।बजट में युवा,किसान,महिला,गरीब और मध्यम वर्ग—सभी के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है।साथ ही बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य,बुनियादी ढांचे,रोजगार सृजन, नवाचार और डिजिटल सशक्तिकरण को प्राथमिकता देकर देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देने का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत किया गया है।साथ ही किसानों की आय बढ़ाने,महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करने वाले प्रावधान भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव को और मजबूत करते हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)