Home » राजस्थान » केवीके नागौर में कृषि विवि कुलगुरु का दौरा,मुर्गी पालन इकाई का किया उद्घाटन

केवीके नागौर में कृषि विवि कुलगुरु का दौरा,मुर्गी पालन इकाई का किया उद्घाटन

जोधपुर कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ.वी.एस.जैतावत ने कृषि विज्ञान केंद्र नागौर में विभिन्न इकाइयों का अवलोकन किया।इस अवसर पर उन्होंने मुर्गी पालन इकाई का उद्घाटन किया।

निरीक्षण के दौरान कुलगुरु महोदय ने केंद्र के कृषि वैज्ञानिकों से संवाद करते हुए कृषि उत्पादन एवं किसानों की आय में वृद्धि के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा प्रदर्शनों,नवाचारों एवं वैज्ञानिक तकनीकों के माध्यम से किसानों की आजीविका को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है।

डॉ.जैतावत ने पशुपालन एवं सहायक कृषि उद्यमों को अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे किसानों की आय में स्थायी बढ़ोतरी संभव है।इस अवसर पर उन्होंने कृषि विद्यार्थियों से भी संवाद किया।

इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ.हरिराम चौधरी,पशुपालन वैज्ञानिक बुधाराम,गृह विज्ञान विशेषज्ञ डॉ.भावना शर्मा,कार्यक्रम सहायक मनीष जाजड़ा, वरिष्ठ अनुसंधान अध्येता राकेश गुर्जर सहित अन्य वैज्ञानिक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में पशुपालन वैज्ञानिक बुधाराम द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किए तीन बड़े जल समझौते से बुझेगी आधे राजस्थान की प्यास:केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह

जल जीवन मिशन से बदली गांवों की तस्वीर,8 साल में 64 लाख घरों तक पहुंचा पानी अटलजी का पूरा जीवन