Home » राजस्थान » शाही गाड़ी पैलेस ऑन व्हील्स जयपुर में, 4 देशों के 28 पर्यटकों के साथ दीपावली टूर पर पहुंची

शाही गाड़ी पैलेस ऑन व्हील्स जयपुर में, 4 देशों के 28 पर्यटकों के साथ दीपावली टूर पर पहुंची

जयपुर: शाही गाड़ी पैलेस ऑन व्हील्स आज चार देशों के 28 पर्यटकों के साथ दीपावली टूर पर जयपुर पहुंची. गांधीनगर स्टेशन पर पर्यटकों का परंपरागत ढंग से स्वागत किया गया. पर्यटकों के लिए लोक कलाकारों ने नृत्य और संगीत की प्रस्तुति दी तो काफी देर तक पर्यटक थिरकते दिखाई दिए. इसके बाद पर्यटकों का तिलक लगाकर और माला पहनकर परंपरागत स्वागत किया गया.

सजे धजे हाथियों के साथ पर्यटक सेल्फी लेते नजर आए. शाही ट्रेन के दीपावली टूर पर अमेरिका के 20, ब्रिटेन के कर इटली और नीदरलैंड के दो-दो पर्यटक शामिल हैं. पैलेस ऑन व्हील्स के स्टाफ ने पर्यटकों का शानदार स्वागत किया. स्वागत सत्कार के बाद पर्यटकों को गुलाबी नगर के पर्यटन स्थलों के भ्रमण के लिए ले जाया गया. आज रात शाही ट्रेन जयपुर से सवाई माधोपुर के लिए रवाना हो जाएगी.

निदेशक प्रदीप बोहरा ने बताया कि दीपावली टूर पर 12 नवंबर को जैसलमेर में होगा ग्रांड सेलिब्रेशन होगा. गाला डिनर, डांस और जोरदार आतिशबाजी का कार्यक्रम रखा गया है. शाही ट्रेन पर विशेष सजावट, रोशनी, परंपरागत मिष्ठान और लोक संगीत की व्यवस्था की गई है. धनतेरस पर रणथंभौर, चित्तोड़, छोटी दीवाली पर उदयपुर और गोवर्धन पर प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी जोधपुर रहेगी शाही ट्रेन.

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।