Home » राजस्थान » ट्रक ड्राइवर के घर से 12 लाख के गहने चोरी:चोरों ने दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम, मेन गेट का ताला तोड़ अंदर घुसे

ट्रक ड्राइवर के घर से 12 लाख के गहने चोरी:चोरों ने दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम, मेन गेट का ताला तोड़ अंदर घुसे

जोधपुर के कुड़ी भगतासनी थाना इलाके में दिन दहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार पड़ोस में ही एक शादी समारोह में गया था। वापस आने पर देखा की घर में सब बिखरा पड़ा है। यह वारदात 1 फरवरी की है।

महज 2 घंटे के अंदर दिया वारदात को अंजाम

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, कुड़ी भगतासनी के आनंद नगर निवासी निंबाराम ने बताया कि 1 फरवरी को उनकी पत्नी दोपहर करीब 2 बजे अपने पड़ोस में हो रहे मौसेरे भाई की शादी में गई थी और करीब 4 बजे घर वापिस आ गई थी।

वह मेन गेट लॉक करके शादी समारोह अटेंड करने गई थी। लेकिन जब आकर देखा तो सब सामान इधर-अधर पड़ा है। मेन गेट का ताला टूटा मिला, अंदर जाने पर देखा तो सोने-चांदी के आभूषणों वाला डिब्बा खाली पड़ा था। महज 2 घंटे के अंदर ही चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया।

12 लाख कीमत के गहने चोरी

पीड़ित परिवार ने मामले में कुड़ी भगतासनी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने उसके घर से सोने का एक रखड़ी सेट,करीब 8.5 तोला वजनी एक झूमर और टॉप्स गायब कर दिए, जिनकी अनुमानित कीमत 12 लाख से ज्यादा बताई है।

निंबाराम ने कहा कि वह करीब 4 साल से कड़ी भगतासनी के आनंद नगर में रहता है, और वह खुद ट्रक ड्राइवर है।

जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक भंवरलाल ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस आपसपास के सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से आरोपियों की जानकारी जुटा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

मोहनलाल-सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड अधिकारी से 68 लाख की ठगी:दूसरा आरोपी अरेस्ट,खाता बेचकर साइबर ठगी में शामिल हुआ; अब खरीदने वाले की तलाश

उदयपुर की मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के एक रिटायर्ड अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 68 लाख रुपये की साइबर