लक्ष्मणगढ़ में नेशनल हाईवे स्थित बाईपास पुलिया पर सोमवार शाम को सड़क हादसा हो गया। चूरू से सीकर जा रही एक कार की सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार हितेश और अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक सीकर से अपने गांव की ओर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे का मुख्य कारण ओवरटेक करना था।
गंभीर हालत में सीकर रेफर घायलों को मौके पर मौजूद लोगों की मदद से तुरंत जिला अस्पताल लक्ष्मणगढ़ पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को आगे के इलाज के लिए सीकर रेफर कर दिया गया।
इस हादसे के कारण बाईपास मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु कराया।
Author: Kashish Bohra
Post Views: 20






