Home » राजस्थान » आसींद में लेपर्ड का मूवमेंट, लोगों में दहशत:गलियों में घूमता हुआ नजर आया, कटार गांव में मिला तेंदुए का शव

आसींद में लेपर्ड का मूवमेंट, लोगों में दहशत:गलियों में घूमता हुआ नजर आया, कटार गांव में मिला तेंदुए का शव

आसींद क्षेत्र में लेपर्ड के मूवमेंट से लोगों में दहशत का माहौल है। सोमवार देर रात एक लेपर्ड सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ, वहीं मंगलवार सुबह कटार गांव में तेंदुए का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

यह घटना सोमवार रात करीब 9 बजे वार्ड नंबर 1 भेरू खेड़ा निवासी भंवरलाल गुर्जर के घर के बाहर हुई। यहां लेपर्ड गांव की गलियों में घूमता हुआ देखा गया। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले इसी गांव में लेपर्ड ने 1 बकरी का शिकार भी किया था।

लेपर्ड को पकड़ने की मांग लेपर्ड के लगातार मूवमेंट से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। लोग रात के समय घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से लेपर्ड को पकड़ने अथवा क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। वन विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने का आश्वासन दिया है।

श्मशान के पीछे मिला लेपर्ड का शव वहीं दूसरी ओर, मंगलवार सुबह आसींद क्षेत्र के कटार गांव में श्मशान भूमि के पीछे एक मृत लेपर्ड मिला। ग्रामीण हरीश तिवारी सहित अन्य ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर पटवारी और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। वन विभाग ने लेपर्ड के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वन विभाग की ओर से लेपर्ड की मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किए तीन बड़े जल समझौते से बुझेगी आधे राजस्थान की प्यास:केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह

जल जीवन मिशन से बदली गांवों की तस्वीर,8 साल में 64 लाख घरों तक पहुंचा पानी अटलजी का पूरा जीवन