Home » राजस्थान » जयपुर विकास प्राधिकरण की अवैध कालोनियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जेडीए ने तीन बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी पर की कार्रवाई

जयपुर विकास प्राधिकरण की अवैध कालोनियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जेडीए ने तीन बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी पर की कार्रवाई

जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-8 व पीआरएन-साउथ में नगर निगम के साथ सामूहिक अभियान के तहत पत्रकार कॉलोनी सर्किल से पत्रकार कॉलोनी के बीच में करीब 2 कि.मी. एरिया तक रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।साथ ही जोन 12 में निजी खातेदारी की करीब 3 बीघा कृषि भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी को पूर्णतःध्वस्त किया गया।

महानिरीक्षक पुलिस राहुल कोटोकी ने बताया जोन 8,पी.आर.एन.(साउथ) पत्रकार कॉलोनी सर्किल से पत्रकार कॉलोनी के बीच में करीब 2 कि.मी. एरिया तक रोड़ सीमा पर दोनो तरफ करीब 200 स्थानों पर अस्थाई अतिक्रमण कर अत्यधिक लम्बाई में बनाये गये चबूतरें,सीढ़ियां,लेटबाथ लगाये गये लोहे के ऐंगल,टीनषेड,रेलिंग, थडियां,ठेलें,बांस-तम्बू,तिरपाल, काउण्टर,टेबल कुर्सियां,होर्डिंग,साईन बोर्ड इत्यादि लगाकर किये गये अतिक्रमणों को नगर निगम के साथ सामूहिक अभियान के तहत उपनियंत्रक प्रवर्तन चतुर्थ,प्रवर्तन अधिकारी जोन 8, पी.आर.एन.(साउथ) की मौजूदगी में महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देषन में आज जोन 8, पी.आर.एन.(साउथ) के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। नगर निगम जाप्तें के द्वारा सामान जप्त किया गया।

 


साथ ही जोन 12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित निवारू रोड़ ग्राम लालचन्दपुरा,जिला जयपुर में करीब 3 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सडकें,बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देषन में आज जोन 12 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।

उक्त कार्यवाहियां मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन शिल्पा चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-चतुर्थ,प्रवर्तन अधिकारी जोन 8,पी.आर.एन.(साउथ), 12 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

मोहनलाल-सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड अधिकारी से 68 लाख की ठगी:दूसरा आरोपी अरेस्ट,खाता बेचकर साइबर ठगी में शामिल हुआ; अब खरीदने वाले की तलाश

उदयपुर की मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के एक रिटायर्ड अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 68 लाख रुपये की साइबर