Home » राजस्थान » स्पीकर देवनानी से डॉ. कागा की शिष्टाचार भेंट— स्‍पीकर को ‘विचारधारा’ की कृति भेंट

स्पीकर देवनानी से डॉ. कागा की शिष्टाचार भेंट— स्‍पीकर को ‘विचारधारा’ की कृति भेंट

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से मंगलवार को विधानसभा में पूर्व विधायक डॉ. तरुण राय कागा ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर डॉ. कागा ने पुस्तक ‘विचारधारा’ की एक प्रति भी भेंट की।

श्री कागा ने देवनानी को बताया कि पुस्‍तक के काव्‍य संग्रह में जीवन, समाज और मानवीय मूल्‍यों की सशक्‍त अभिव्‍यक्ति है। इस संग्रह की कवितायें सरल भाषा में गहन विचार प्रस्‍तुत करती है। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने पुस्तक के लिए डॉ. कागा को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वैचारिक लेखन समाज को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

डॉ. तरुण राय कागा ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की प्रेरणा मिलती है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किए तीन बड़े जल समझौते से बुझेगी आधे राजस्थान की प्यास:केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह

जल जीवन मिशन से बदली गांवों की तस्वीर,8 साल में 64 लाख घरों तक पहुंचा पानी अटलजी का पूरा जीवन