Home » राजस्थान » श्रमिकों के पंजीयन हेतु श्रम योगी मानधन योजना कैंप 5 को

श्रमिकों के पंजीयन हेतु श्रम योगी मानधन योजना कैंप 5 को

असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना संचालित की जा रही है। योजना के अंतर्गत असंगठित श्रमिकों के पंजीयन के लिए श्रम विभाग द्वारा कृषि मंडी, नागौर में 5 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे पंजीयन कैंप का आयोजन किया जाएगा।

सहायक श्रम आयुक्त, नागौर रोकेश कुमार ने बताया कि इस कैंप में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के असंगठित श्रमिक अपना पंजीयन करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पंजीयन के लिए श्रमिकों को अपना आधार कार्ड, पति या पत्नी का आधार कार्ड, आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर एवं स्वयं की बैंक डायरी साथ लाना आवश्यक होगा।

सभी असंगठित श्रमिकों से अपील की जाती है कि वे निर्धारित तिथि व समय पर कैंप में उपस्थित होकर प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ उठाएं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

मोहनलाल-सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड अधिकारी से 68 लाख की ठगी:दूसरा आरोपी अरेस्ट,खाता बेचकर साइबर ठगी में शामिल हुआ; अब खरीदने वाले की तलाश

उदयपुर की मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के एक रिटायर्ड अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 68 लाख रुपये की साइबर