Home » राजस्थान » पंचायत चुनाव 2026 मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने एवं संशोधन की अन्तिम तिथि 7 फरवरी

पंचायत चुनाव 2026 मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने एवं संशोधन की अन्तिम तिथि 7 फरवरी

नागौर/ पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियों के मद्देनजर जिला निर्वाचन विभाग द्वारा मतदाता सूची के अपडेशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) चम्पालाल जीनगर ने बताया कि नागौर जिले के समस्त नागरिकों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 29/01/2026 को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट (01/01/2025 की मतदाता सूची के आधार पर) का प्रकाशन किया जा चुका है। यदि किसी निर्वाचक का नाम इस सूची में शामिल नहीं है, या किसी प्रविष्टि में त्रुटि है, तो वे निम्नलिखित प्रक्रियाओं के माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं।

अहर्ता दिनांकः- नए नाम जोड़ने के लिए अहर्ता दिनांक 01/01/2026 है, अगर कोई मतदाता 01/01/2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करता है तो, अपना आवेदन जमा करवा सकता है।

विशेष अपील-

वो मतदाता जिनका नाम 01/01/2025 की मतदाता सूची में नहीं था और 01/01/2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करता है तो अपना नाम आवश्यक रूप से जुडवा ले ।

वो मतदाता जिनका नाम 01/01/2025 की मतदाता सूची में था और ASD (Absent, Shifted, Death) के कारण से अपना नाम हटवाने हेतु आवेदन करे ।

आवेदन की प्रक्रिया

मतदाता अपनी सुविधा के अनुसार दो माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं:

ऑनलाइन माध्यमः राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट

https://sec.rajasthan.gov.in/OnlineClaimObjection Links.aspx पर जाकर सीधे ऑनलाइन फॉर्म भरा जा सकता है।

ऑफलाइन माध्यमः अपने क्षेत्र के प्रगणक (BLO) से संपर्क कर निर्धारित फॉर्म भरकर जमा करवाएं:

नाम जुड़वाने हेतुः फॉर्म 1 (Addition)

नाम हटवाने हेतुः फॉर्म 2 (Deletion)

संशोधन हेतुः फॉर्म 3 (Modification)

वोटर लिस्ट में नाम कैसे जांचें?

नागरिक अपनी ग्राम पंचायत की ड्राफ्ट लिस्ट डाउनलोड करने और अपना नाम चेक करने के लिए इस लिंक का उपयोग करें: https://sec.rajasthan.gov.in/SE PDFDownload.aspx

महत्वपूर्ण तिथिः नाम जुड़वाने, हटाने या किसी भी प्रकार के संशोधन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।

सभी पात्र मतदाताओं से अपील है कि वे समय रहते अपना नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करें ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

पाली में घरों में घुस रही संदिग्ध महिला:कॉलोनीवासियों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, आरोप- चोरी करने की फिराक में थी

पाली में बुधवार को एक घर में दिनदहाड़े एक अंजान महिला घुस गई। पहली मंजिल पर खड़े लोगों ने देखा