Home » राजस्थान » मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बोले, भाजपा के पास कोई ठोस चुनावी मुद्दा नहीं, वो नॉन इश्यू को बना रहे हैं इश्यू

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बोले, भाजपा के पास कोई ठोस चुनावी मुद्दा नहीं, वो नॉन इश्यू को बना रहे हैं इश्यू

जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मैराथन चुनावी दौरे. सीएम गहलोत आज बाली-सुमेरपुर-भीनमाल दौरे पर रहेंगे. रवानगी से पहले सीएम गहलोत मीडिया से रूबरू हुए. सीएम गहलोत​ ने कहा कि आज पूरे देश में राजस्थान की योजनाओं की तारीफ हो रही है. केंद्र सरकार भी बाद में हमारी योजनाओं पर कार्य कर रही है.

सीएम गहलोत ने कहा कि भाजपा के पास कोई ठोस चुनावी मुद्दा नहीं है. हम पांच साल के सुशासन को लेकर चुनावी मैदान में उतरे हैं. राजस्थान के माहौल से भाजपा बोखला गई है और वो नॉन इश्यू को इश्यू बना रहे हैं.

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को इनके नेता ही गुमराह कर रहे हैं. हमने कन्हैयालाल के हत्यारों को दो घंटों में ही पकड़ लिया. NIA की जांच कहां तक पहुंची ये वो तो बताए. पीएम मोदी ने जो कल भाषा का प्रयोग किया वह गलत है. हमारी कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है, विचारधारा की लड़ाई है.

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11