Home » राजस्थान » बॉलीवुड एक्टर रजत बेदी जयपुर आए:आर्यन खान की वेब सीरीज से कमबैक पर बोले-इतने साल बाद भी फैंस का प्यार मिलना बेहद खास; खाटूश्यामजी रवाना

बॉलीवुड एक्टर रजत बेदी जयपुर आए:आर्यन खान की वेब सीरीज से कमबैक पर बोले-इतने साल बाद भी फैंस का प्यार मिलना बेहद खास; खाटूश्यामजी रवाना

बॉलीवुड एक्टर रजत बेदी शुक्रवार सुबह मुंबई से एयर इंडिया की फ्लाइट से जयपुर पहुंचे। जयपुर एयरपोर्ट पर उतरते ही वे सीधे खाटूश्याम जी मंदिर के दर्शन के लिए रवाना हो गए। र

जत बेदी अपनी आगामी फिल्मों और प्रोजेक्ट्स की सफलता की कामना के साथ बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे हैं।

जयपुर एयरपोर्ट पर रजत बेदी ने कहा- इतने साल बाद भी दर्शकों का प्यार मिलना उनके लिए बेहद भावुक और खास अनुभव है। उन्होंने कहा कि फैंस ने आज भी मुझे उतना ही प्यार दिया।

यह मेरे लिए अलग तरह का अहसास है। अब जहां भी जाता हूं, वहां लोगों का स्नेह मिल रहा है।

एयरपोर्ट पर बोलते हुए रजत बेदी ने कहा कि इतने साल बाद भी दर्शकों का प्यार मिलना उनके लिए बेहद भावुक और खास अनुभव है।
एयरपोर्ट पर बोलते हुए रजत बेदी ने कहा कि इतने साल बाद भी दर्शकों का प्यार मिलना उनके लिए बेहद भावुक और खास अनुभव है।

आर्यन खान की वेब सीरीज से किया कमबैक

हाल में रजत बेदी आर्यन खान की वेब सीरीज में नजर आए थे। इस प्रोजेक्ट ने उनके करियर को नई पहचान दी है और दर्शकों के बीच उनकी लोकप्रियता फिर से बढ़ी है। रजत बेदी उदयपुर में भी एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

लंबे टाइम से फिल्मों से थे दूर

गौरतलब है कि साल 2000 के शुरुआती दौर में रजत बेदी बॉलीवुड का जाना-पहचाना नाम थे। उन्होंने लगभग 40 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।

ऋतिक रोशन की सुपरहिट फिल्म ‘कोई मिल गया’ में उनका किरदार काफी प्रभावशाली रहा था। हालांकि, इसके बाद वे अचानक फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गए।

एक इंटरव्यू में रजत बेदी ने खुलासा किया था कि फिल्मों में काम करने के बावजूद उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। एक बार एक निर्माता की ओर से दी गई फीस का चेक बाउंस हो गया, जिसके बाद वे मानसिक रूप से टूट गए और गहरे डिप्रेशन में चले गए। इन्हीं हालातों के चलते उन्होंने भारत छोड़कर कनाडा में बसने का फैसला किया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

पाली में घरों में घुस रही संदिग्ध महिला:कॉलोनीवासियों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, आरोप- चोरी करने की फिराक में थी

पाली में बुधवार को एक घर में दिनदहाड़े एक अंजान महिला घुस गई। पहली मंजिल पर खड़े लोगों ने देखा