Home » राजस्थान » सीकर में अगले 3 दिन तेज सर्दी रहेगी:न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज, फसलों पर ओस जमी; 8 फरवरी को नया वेदर सिस्टम एक्टिव होगा

सीकर में अगले 3 दिन तेज सर्दी रहेगी:न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज, फसलों पर ओस जमी; 8 फरवरी को नया वेदर सिस्टम एक्टिव होगा

सीकर में पिछले दो दिनों से ठंडी हवाओं का जोर बढ़ गया है, जिससे मौसम और सर्द हो चला है। आज यहां तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई, जहां फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर सुबह का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मंगलवार को यहां न्यूनतम 5.8 डिग्री और अधिकतम 23.5 डिग्री तापमान रहा था।

आज बामनवास और बाजौर सहित आसपास के इलाकों में हल्का कोहरा छाया। सुबह सर्द हवाओं की गति धीमी रही। तापमान में गिरावट के चलते फसलों पर ओस देखने को मिली। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, सीकर में अगले तीन दिनों तक तेज सर्दी रहेगी, और 8 फरवरी के बाद ही तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर अब खत्म होने से ठंड बढ़ गई है। सीकर-जयपुर नेशनल हाईवे से लगते गांवों में आज सुबह हल्का कोहरा देखा गया। शेखावाटी इलाके में सुबह-शाम की सर्दी बढ़ गई है, और न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों में तापमान स्थिर रहेगा।

इससे पहले सोमवार तक सीकर इलाके में न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी, लेकिन आज एक बार फिर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के करीब दर्ज हुआ है। सीकर जिले में मंगलवार को बादल छंटते ही दिन में धूप खिली, हल्की बादलवाही के कारण दिन का तापमान भी कम रहा। शाम होते ही सर्द हवाएं बढ़ गईं। 8 फरवरी को नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने का अनुमान है। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी संभव है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान