Home » राजस्थान » डांस पार्टी करने से टोका तो महिला पर चढ़ाई कार;VIDEO:भाई और उसके दोस्त को पीटा; घर के बाहर गाली-गलौज कर रहे थे आरोपी

डांस पार्टी करने से टोका तो महिला पर चढ़ाई कार;VIDEO:भाई और उसके दोस्त को पीटा; घर के बाहर गाली-गलौज कर रहे थे आरोपी

घर के बाहर डांस पार्टी कर रहे युवकों को टोकने पर महिला को कार से टक्कर मारी और घसीटते हुए ले गए। इससे महिला के हाथ-पैर में फ्रैक्चर हो गए। आरोपी महिला के भाई और उसके दोस्त से मारपीट कर रहे थे। महिला बीच-बचाव करने आई थी। मामला अजमेर में कोटड़ा के पसंद नगर का 26 जनवरी को रात 12 बजे का है।

पीड़ित पक्ष की ओर से 27 जनवरी को हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाने में केस दर्ज करवाया गया था। अब तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज पीड़ित ने बुधवार को घटना का सीसीटीवी वीडियो जारी किया।

पीड़ित युवक खेमचंद प्रसवानी ने बताया- हमारे घर के सामने विशाल, नितिन और नोनी डांस पार्टी कर रहे थे। डांस करते हुए तीनों गाली-गलौज भी कर रहे थे। टोका तो मारपीट शुरू कर दी। मेरे दोस्त विष्णु से भी मारपीट की।

इस दौरान बीच-बचाव करने आई विष्णु की बहन सरज्ञान देवी (40) को युवकों ने अपनी गाड़ी भी टक्कर मार दी। उसे कुछ दूर तक घसीटकर ले गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद तीनों आरोपी धमकी देकर भाग गए।

अब देखिए, घटना की PHOTOS…

घर के बाहर डांस पार्टी करने पर पीड़ित ने तीन युवकों को टोका। इस पर तीनों युवक पीड़ित और उसके दोस्त से मारपीट करने लगे।
घर के बाहर डांस पार्टी करने पर पीड़ित ने तीन युवकों को टोका। इस पर तीनों युवक पीड़ित और उसके दोस्त से मारपीट करने लगे।
विष्णु की बहन जब बीच-बचाव करने लगी तो आरोपियों ने उसे कार से टक्कर मारी और उसको कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गए।
विष्णु की बहन जब बीच-बचाव करने लगी तो आरोपियों ने उसे कार से टक्कर मारी और उसको कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गए।
कार की टक्कर से महिला के हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गए।
कार की टक्कर से महिला के हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गए।

पुलिस बोली- अभी जांच अधिकारी ट्रेनिंग पर हैं

सीसीटीवी वीडियो में आरोपी एक युवक को रॉड से पीटते और बाद में महिला पर गाड़ी चढ़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।

हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाने के ASI जयलाल ने बताया- मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। हेड कॉन्स्टेबल प्रभु लाल की ओर से जांच की जा रही थी। गाड़ी को जब्त कर लिया है। वर्तमान में जांच अधिकारी ट्रेनिंग पर हैं। जल्द मामले में जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

पाली में घरों में घुस रही संदिग्ध महिला:कॉलोनीवासियों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, आरोप- चोरी करने की फिराक में थी

पाली में बुधवार को एक घर में दिनदहाड़े एक अंजान महिला घुस गई। पहली मंजिल पर खड़े लोगों ने देखा