अजमेर जिले के नसीराबाद सैन्य छावनी के पास बीती रात झाड़ियों में आग लग गई। सूचना के बाद स्थानीय प्रशासन व सेना की दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फिलहाल कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। आग से कोई जान-माल की हानि नहीं हुई।

दूर तक दिखी आग की लपटें
आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में उसने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा (आग लगने की सूचना मिलते ही सैन्य अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया।
सूचना मिलते ही नसीराबाद सैन्य क्षेत्र स्थित सप्लाई डिपो की अग्निशमन वाहन के साथ-साथ नगर पालिका की दमकल गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंचीं। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इस दौरान दमकल वाहनों द्वारा लगातार 6 राउंड पानी का छिड़काव किया गया।
(इनपुट-सुधीर मित्तल व रियाज अहमद)







