Home » राजस्थान » मिलावट की आशंका, फैक्ट्री पर मारा छापा:300 किलो सोहन हलुआ व तेल के 18 पीपे सीज, जांच के लिए तीन सेम्पल

मिलावट की आशंका, फैक्ट्री पर मारा छापा:300 किलो सोहन हलुआ व तेल के 18 पीपे सीज, जांच के लिए तीन सेम्पल

अजमेर में फूड सेफ्टी टीम ने बोराज में एक फैक्ट्री पर छापा मारा और यहां मिलावट की आशंका पर 300 किलो सोहन हलुआ व 16 पीपे तेल के सीज किए। यहां से जांच के लिए मिठाई, तेल व रंगों के सेम्पल भी लिए गए। जांच रिपोर्ट मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जांच करती फूड सेफ्टी अफसरों की टीम।
जांच करती फूड सेफ्टी अफसरों की टीम।

फूड सेफ्टी ऑफिसर अजय मोयल , राजेश त्रिपाठी, केसरी नंदन शर्मा, आनंद चौधरी, राजेंद्र शर्मा की टीम ने बोराज में गायत्री सोहन हलुआ फैक्ट्री पर छापा मारा। यहां सोहन हलुआ तैयार किया जा रहा था। यहां रंग व मूंगफली मिली। तेल भी गुणवत्ता भी ठीक नहीं मिली। टीम ने यहां से मिठाई, तेल व अन्य सामान के सेम्पल लिए। लिए गए सेम्पल को जांच के लिए भेजा जाएगा और रिपोर्ट मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पीपों में भरा गया सोहन हलुआ, जिसे सीज कर दिया गया।
पीपों में भरा गया सोहन हलुआ, जिसे सीज कर दिया गया।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किए तीन बड़े जल समझौते से बुझेगी आधे राजस्थान की प्यास:केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह

जल जीवन मिशन से बदली गांवों की तस्वीर,8 साल में 64 लाख घरों तक पहुंचा पानी अटलजी का पूरा जीवन