Poola Jada
Home » राजस्थान » पाली में घरों में घुस रही संदिग्ध महिला:कॉलोनीवासियों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, आरोप- चोरी करने की फिराक में थी

पाली में घरों में घुस रही संदिग्ध महिला:कॉलोनीवासियों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, आरोप- चोरी करने की फिराक में थी

पाली में बुधवार को एक घर में दिनदहाड़े एक अंजान महिला घुस गई। पहली मंजिल पर खड़े लोगों ने देखा तो नीचे आए। इससे महिला घबरा गई। पूछताछ में सही जवाब नहीं दे पाई। ऐसे में उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ऐसी ही एक महिला घटना स्थल से कुछ दूरी पर भी हुई, जिसे लोगों ने रोका और पुलिस को सौंप दिया। आरोप है कि चोरी की नीयत से महिला घर में घुसी थी।

जानकारी के अनुसार- पाली शहर के भैरूघाट भलावतों का बास में रहने वाले धनराज पुत्र मदनराज का परिवार बुधवार सुबह मकान के फर्स्ट फ्लोर पर था। इस दौरान एक अंजान महिला उनके घर का दरवाजा खुला होने पर अंदर घुस गई और इधर-उधर घूमने लगी।

फर्स्ट फ्लोर पर खड़े धनराज के बेटे की नजर पड़ी तो तुरंत नीचे आया और महिला को घर में आने के बारे में पूछताछ की, जिससे वह घबरा गई। सूचना पर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए।

मौके पर कोतवाली थाना पुलिस को बुलाया गया। पुलिस महिला को अपने साथ ले गई। कुछ देर बाद कुम्हारों का निचला बास में भी एक संदिग्ध महिला काफी देर से बैठी नजर आई। पूछताछ में मोहल्ले के लोगों का वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। ऐसे में मोहल्लेवालों ने पुलिस को कॉल कर घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़,आमजन को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधाएं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की