Poola Jada
Home » राजस्थान » सॉस फैक्ट्री पर निरीक्षण कार्रवाई स्टार्च से बनाई जा रही थी मेयोनीज

सॉस फैक्ट्री पर निरीक्षण कार्रवाई स्टार्च से बनाई जा रही थी मेयोनीज

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में प्रदेशभर में मिलावट के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत बुधवार को जयपुर में मिलावटी साॅस बनाने वाली फैक्ट्री पर कार्रवाई की गई।

खाद्य सुरक्षा आयुक्त डाॅ.टी.शुभमंगला ने बताया कि अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह के नेतृत्व में केंद्रीय दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने केसर नगर,खो नागोरियान स्थित सॉस और मेयोनीज का निर्माण करने वाली फैक्ट्री मैसर्स श्री श्याम फूड पर निरीक्षण की कार्रवाई की। यहां साॅस एवं मेयोनीज निर्माण में कई अनियमितताएं पाई गईं।मेयोनीज स्टार्च के घोल से बनाया जा रहा था,जबकि मेयोनीज के लेबल के अनुसार स्टार्च काम में नहीं लिया जाना चाहिए। मेयोनीज में सफेदी लाने के लिए टिटेनियम डाइऑक्साइड काम लिया जा रहा था,जिसका लेबल पर उल्लेखन नहीं था।एफएसएस एक्ट के अनुसार मेयोनीज में टिटेनियम डाइऑक्साइड नहीं मिलाया जा सकता।

फर्म मालिक लवनीश कर्मचंदानी ने बताया कि इस फैक्ट्री में तैयार मेयोनीज ज्यादातर फूड स्टॉल को सप्लाई किया जाता है।मौके से मेयोनीज का सैंपल लिया गया।लगभग 1250 किलो स्टार्च घोल जिसमें मच्छर पड़े हुए थे,उसे नष्ट कराया गया और 100 लीटर मेयोनीज जब्त किया गया।फैक्ट्री में पाई गई कमियों के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

पहले पति ने सुसाइड किया था,अब पत्नी ने दी जान:जहर खाने के बाद तबीयत बिगड़ने पर हॉस्पिटल लाए थे परिजन, पिता रक्षा मंत्रालय में कार्यरत

अलवर के सदर थाना क्षेत्र के केसरपुर गांव में 40 साल की महिला ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। वह