Home » राजस्थान » जयपुर में चलती XUV कार में लगी आग, VIDEO:पति-पत्नी ने कूदकर बचाई जान, दो दमकलों की मदद से पाया काबू

जयपुर में चलती XUV कार में लगी आग, VIDEO:पति-पत्नी ने कूदकर बचाई जान, दो दमकलों की मदद से पाया काबू

जयपुर में चलती XUV कार में बुधवार रात आग लगने से हड़कम्प मच गया। कार में सवार पति-पत्नी ने बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। बजाज नगर थाना पुलिस ने फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। आग से कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह जलकर कबाड़ में बदल गया।

बोनट से धुंआ निकलने के बाद लगी आग

SHO (बजाज नगर) पूनम चौधरी ने बताया- दुर्गापुरा पुलिया के पास होप हॉस्पिटल के पास XUV कार में आग लग गई थी। बुधवार रात करीब 10:30 बजे XUV कार से पति-पत्नी दुर्गापुरा पुलिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान होप हॉस्पिटल के पास चलती XUV कार के बोनट से धुंआ उठने लगा। देखते ही देखते इंजन से आग की लपटें उठने लगी।

XUV कार के बोनट से पहले धुंआ उठने लगा, फिर देखते ही देखते इंजन से आग की लपटें उठने लगी।
XUV कार के बोनट से पहले धुंआ उठने लगा, फिर देखते ही देखते इंजन से आग की लपटें उठने लगी।

पति-पत्नी ने बाहर निकल बचाई जान

चलती कार से आग की लपटों को उठता देखकर राहगीरों में दहशत फैल गई। कार रोककर तुरंत उसमें सवार पति-पत्नी ने बाहर की ओर छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। कार में आग लगने की सूचना पर बजाज नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

गाड़ी का आगे का हिस्सा जलकर कबाड़ बन गया।
गाड़ी का आगे का हिस्सा जलकर कबाड़ बन गया।

10 मिनट में पाया आग पर काबू

पुलिस ने फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों की मदद से करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस प्रथमदृष्टया आग इंजन के पास शॉर्ट सर्किट से लगना माना जा रहा है। आग से कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह जलकर कबाड़ में बदल गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS