Home » राजस्थान » स्कूल के बच्चे थार से स्टंट कर रहे थे:दो गाड़ियां पुलिस ने जब्त की, काली फिल्म लगाने वालों और स्टंट करने पर हो रहा एक्शन

स्कूल के बच्चे थार से स्टंट कर रहे थे:दो गाड़ियां पुलिस ने जब्त की, काली फिल्म लगाने वालों और स्टंट करने पर हो रहा एक्शन

अलवर स्टंट करने वाली थार कार और बुलेट बाइक पर ट्रैफिक थाना पुलिस एक्शन कर रही है। बुधवार को 2 थार घोड़ा फेर चौराहे के आसपास से जब्त की है। पिछले 3 दिनों में करीब 9 कार जब्त की गई हैं। नाबालिग व बिना लाइसेंस के कार दौड़ाने वालों पर पुलिस की नजर है।

ट्रैफिक थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया- बुधवार को सुबह सूचना मिली कि घोड़ाफेर चौराहे के समीप दो थार गाड़ियां जिसमें कुछ स्कूली बच्चे और युवा बैठकर स्टंट कर रहे हैं। मौके पर पहुंचे और दोनों गाड़ियों को जप्त कर थाने ले आए। इनका चालान बना दिया। इसके अलावा पावर बाइक ओर बुलेट भी जप्त करने का क्रम जारी है।

उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने अब काले शीशे वाली कारों को जब्त करना शुरू कर दिया है। कई कारों से के शीशों से काली फिल्म को हटाया है। इसका चलन पिछले दिनों बढ़ा है। यह सामने आने के बाद कार्यवाही शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

“बल्लूपुरा में इकोलॉजिकल जोन पर निर्माण का विवाद, अवैध वेयरहाउस पर उठे सवाल”

इकोलॉजिकल जोन में अवैध वेयरहाउस निर्माण चर्चा में, नियमों की अनदेखी के आरोप न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। राजधानी