Home » राजस्थान » भरतपुर में ओवरटेक करते समय ट्रेलर में घुसी टैक्सी:एक तरफ का हिस्सा पिचका, ड्राइवर घायल; ट्रेलर वाला बोला- स्पीड ज्यादा थी

भरतपुर में ओवरटेक करते समय ट्रेलर में घुसी टैक्सी:एक तरफ का हिस्सा पिचका, ड्राइवर घायल; ट्रेलर वाला बोला- स्पीड ज्यादा थी

भरतपुर के खेड़ली मोड़ थाना इलाके में एक ट्रेलर और एक टैक्सी टेरेक्स की भिड़ंत हो गई। गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। घटना में टेरेक्स पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं ट्टेरेक्स का ड्राइवर घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को हाईवे से हटाकर साइड करवाया।

ड्राइवर घायल हुआ

खेड़ली मोड़ थाना अधिकारी राजेश कसाना ने बताया कि घटना थाने से 7 सौ मीटर की दूरी पर हुई। सूचना मिली थी कि छौंकरवाड़ा से खेड़ली के बीच एक्सीडेंट हो गया है। जिसके बाद पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। एक ट्रेलर और एक कार की भिड़ंत हुई थी। कार का ड्राइवर रब्बो निवासी छौंकरवाड़ा घायल हुआ था। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

देखें हादसे की तस्वीरें…

तस्वीर टेरेक्स की है। ट्रेलर से भिड़ने के बाद गाड़ी बुरी तरह डैमेज हो गई थी।
तस्वीर टेरेक्स की है। ट्रेलर से भिड़ने के बाद गाड़ी बुरी तरह डैमेज हो गई थी।
गाड़ी का एक तरफ का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया।
गाड़ी का एक तरफ का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया।
ओवरटेक करते समय टेरेक्स ट्रेलर से भिड़ी थी।
ओवरटेक करते समय टेरेक्स ट्रेलर से भिड़ी थी।

कार ने ट्रेलर को ओवरटेक किया

वहीं घटना पर मौजूद ट्रेलर के ड्राइवर शिव बहादुर निवासी कालाहारी जिला प्रताप नगर उत्तर प्रदेश ने बताया कि वह ट्रेलर लेकर जयपुर की तरफ जा रहे थे। उसके ट्रेलर से आगे एक और ट्रेलर चल रहा रहा। उसके पीछे एक कार थी। अचानक कार ने ट्रेलर को ओवरटेक किया और कार अनियंत्रित हो गई। जिससे कार ट्रेलर से टकरा गई।

कार काफी स्पीड में थी

ट्रेलर ड्राइवर ने बताया कि उन्होंने ट्रेलर को काफी संभालने की कोशिश की लेकिन, कार काफी स्पीड में थी। इसलिए कार अनियंत्रित हुई। हालांकि घटना में ट्रेलर के ड्राइवर को चोट नहीं आई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

बार काउंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव कमेटी की घोषणा:7 सदस्यों की कमेटी बनाई, जस्टिस जे. आर. मिड्ढा को दी कमान

राजस्थान स्टेट बार काउंसिल के चुनाव के लिए हाई-पावर्ड इलेक्शन कमेटी का गठन किया गया है। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान