Home » राजस्थान » अजमेर में स्मैक का नशा करते युवक को दबोचा:खरीद फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही पुलिस, NDPS एक्ट में मामला दर्ज

अजमेर में स्मैक का नशा करते युवक को दबोचा:खरीद फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही पुलिस, NDPS एक्ट में मामला दर्ज

अजमेर की दरगाह थाना पुलिस ने दरगाह जाने वाली नई सड़क पर एक युवक को स्मैक का नशा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उससे पुलिस स्मैक खरीद-फरोख्त के संबंध में गहनता से पूछताछ कर रही है।

गश्त के समय पकड़ा आरोपी

पुलिस के अनुसार किष्ठान गुरनानी मोहल्ला बाबूगढ़, गंज निवासी मोहम्मद सलमान (25) पुत्र मोहम्मद जहांगीर को गिरफ्तार किया है। दरगाह नई सड़क पर पुलिस चौकी से आगे माता मंदिर के पास बैठकर मादक पदार्थ स्मैक का सेवन कर रहा था। उस दौरान सीआई दिनेश कुमार जीवनानी मय दल गश्त कर रहे थे। जिन्होंने शंका होने पर चैक किया तो आरोपित स्मैक का नशा करते पाया गया।

स्मैक पीने की समग्री बरामद

उससे स्मैक पीने की सामग्री बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देश पर मामले की जांच गंज थाना सीआई महावीर सिंह राठौड़ को दी गई है। वह आरोपी से स्मैक के संबंध में पूछताछ कर रहे हैं कि वह कहां से और किससे स्मैक खरीदकर लाया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

“बल्लूपुरा में इकोलॉजिकल जोन पर निर्माण का विवाद, अवैध वेयरहाउस पर उठे सवाल”

इकोलॉजिकल जोन में अवैध वेयरहाउस निर्माण चर्चा में, नियमों की अनदेखी के आरोप न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। राजधानी