Home » राजस्थान » शहर में तीन जगह चोरी की वारदात:गंगा नहाने गया था परिवार, सूने मकान से दिनदहाड़े 10 लाख के जेवरात ले गए चोर

शहर में तीन जगह चोरी की वारदात:गंगा नहाने गया था परिवार, सूने मकान से दिनदहाड़े 10 लाख के जेवरात ले गए चोर

शहर के जवाहर नगर क्षेत्र में दिनदहाड़े सूने मकान को निशाना बनाकर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गृहस्वामी अपने परिवार के साथ उत्तराखंड गए हुए थे। पीछे से चोर घर में अंदर घुसे और करीब 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर चुराकर ले गए। मकान का दरवाजा खुला होने पर पड़ोसियों को शक हुआ तो गृहस्वामी को बताया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की। जानकारी के अनुसार जवाहर नगर निवासी सीए महेन्द्र कुमार गुप्ता अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ ऋषिकेश में गंगा स्नान करने गए थे। घर में कोई नहीं होने का फायदा उठाकर चोर अंदर घुसे और पूरे मकान को खंगाल दिया और सोने-चांदी के जेवर चुराकर ले गए। पड़ोसियों ने जब मकान का दरवाजा खुला देखा तो उन्हें शक हुआ।

उन्होंने फोन कर गृहस्वामी से संपर्क किया और पूछा कि कहीं गलती से दरवाजा खुला तो नहीं छोड़ गए। इस पर महेन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया कि वह घर के कमरों और मेन गेट का अच्छी तरह से ताला लगाकर गए थे। इसके बाद चोरी होने की आशंका पुख्ता हो गई। पड़ोसी घर के अंदर घुसे तो अलमारियों और कमरों में रखा सामान बिखरा मिला। सूचना मिलने पर मथुरा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मकान का मौका-मुआयना किया।

गृहस्वामी ऋषिकेश से वापस भरतपुर लौट रहे हैं। हालांकि गृह स्वामी के बाहर होने से यह स्पष्ट नहीं हो सका कि चोर कितनी नकदी और कितने जेवरात चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

भरतपुर. इसी मकान में हुई चोरी की वारदात। {बाहरी व्यक्ति के घटना में शामिल होने की संभावना कम … स्थानीय लोगों ने बताया कि घर जिस तरह से दिनदहाड़े चोरी हुई है। उसमें किसी बाहरी व्यक्ति के हाथ होने की संभावना कम है। जिस तरह से चोरी की घटना को दिन में अंजाम दिया गया है, उससे लगता है कि चोरों को पता था कि गृहस्वामी कब जाने वाले हैं। संभवत: चोर घर के प्रत्येक हिस्से और आसपास के माहौल से परिचित थे। इसी का फायदा उठाकर उन्होंने घटना को अंजाम दिया और आसानी से चोरी कर निकल गए। गृहस्वामी महेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि घर से आते समय मैंने और पत्नी से ठीक तरह से घर से सभी दरवाजे और खिड़की बंद किए थे। साथ ही ताले भी लगाए थे।

वहीं, सीओ सिटी पंकज यादव ने बताया कि चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद अंदर के कमरों का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना में शामिल चोरों का पता लगाने के लिए आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

भरतपुर| मथुरा गेट थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित एक होटल के बाहर खड़ी नई स्कॉर्पियो कार चोरी हो गई। पीड़ित ने दीपावली पर लोन लेकर खरीदी थी। वारदात सारस चौराहा स्थित होटल द बर्ड्स इन के बाहर हुई। आगरा जिले के सोनीखेरा गांव निवासी लोकेन्द्र सिंह ने बताया कि उन्होंने धनतेरस पर स्कॉर्पियो S-11 (नंबर UP80 एचआर 6826) खरीदी थी। 4 फरवरी की रात वे भरतपुर के होटल के पास रुके थे। रात करीब 3 से 4 बजे के बीच अज्ञात चोर गाड़ी लेकर चोरी कर ले गए। सारस चौकी प्रभारी राधाकिशन चौधरी ने बताया घटना सुबह करीब 4:19 बजे की है। चोर गाड़ी चुराने के बाद सेवर की ओर भाग गए। चोरी हुई कार भी ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो ही थी।

एएसआई ने बताया कि चोरों ने घटना को अंजाम देने के दौरान होटल के बाहर लगे कैमरे का रूख दूसरी ओर कर दिया ताकि वारदात कैमरे में रिकॉर्ड न हो। शहर के व्यस्ततम इलाके रेडक्रॉस सर्किल से चोरों ने दुकान का पिछला हिस्सा आरी से काटकर करीब 2 लाख रुपए का माल पार कर दिया। पीड़ित दुकानदार मोहित अग्रवाल ने बताया कि वह रोजाना की तरह 4 फरवरी की रात करीब 9:15 बजे अपनी दुकान बंद करके घर गया था। अगले दिन यानि 5 फरवरी की सुबह जब वह 5:30 बजे दुकान खोलने पहुंचा, तो काफी मशक्कत के बाद भी ताले नहीं खुले। संदेह होने पर मोहित के भाई रोहित ने दुकान के पीछे जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से को आरी से काट दिया था और उसी रास्ते से अंदर दाखिल हुए थे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS